ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

शिवहर:जिला स्तरीय नियोजन- सह- व्यवसायिक मार्गदर्शन मेला मंत्री ने किया शुभारम्भ

जिला मुख्यालय के
नवाब हाई स्कूल के मैदान में श्रम संसाधन विभाग के द्वारा एक दिवसीय जिला स्तरीय नियोजन सह- व्यवसायिक मार्गदर्शन मेला का बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री जीवेश कुमार ने दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया है।
श्रम संसाधन विभाग के मंत्री जीवेश कुमार ने अपने संबोधन में बताया है कि सरकार आपके द्वार की नीति पर चलते हुए सरकार ने यह निर्णय लिया है कि अब असंगठित स्रोतों से अत्यधिक नियोजन अवसर को सुदूर क्षेत्रों तक ले जाया जाए ताकि राज्य के गरीब विशेषकर ग्रामीण बेरोजगार जो गरीबी के कारण नौकरी की खोज में दूर तक नहीं जा सकते ,उनके द्वार पर नियोजन के अवसर उपलब्ध कराए जाएं, और युवक युवतियां जो बेरोजगार है उसे नौकरी दिलाई जा सके।
मंत्री ने नियोजन मेला को संबोधित करते हुए बताया है कि सभी तरह के रोजगार एक जगह एक एनसीएस पोर्टल पर उपलब्ध है अब इधर उधर भटकने की आवश्यकता नहीं। सार्वजनिक एवं निजी कंपनी सीधे जुड़े हुए हैं अतः उन में सीधी नौकरी पाने का अवसर है।
प्रधानमंत्री के द्वारा बेरोजगारी दूर करने की दिशा में बेहतर कदम उठाया जा रहा है बिहार में 17 फैक्ट्रीयां आ रही है ।नियोजन मेला के माध्यम से एक लाख लोगों को बेरोजगारी दूर करने की संभावना है। सीधा रोजगार कैसे मिले इसके दिशा में बिहार सरकार के द्वारा आईटीआई संस्था के द्वारा पुराने ट्रेड को बंद नये ट्रेड को महता देने जा रही है। शिवहर में भी मेगा स्टील सेंटर खुलने की संभावना है। जिससे बेरोजगारी दूर होगी।
अपने संबोधन में डीएम मुकुल कुमार गुप्ता ने आयोजित जिला स्तरीय नियोजन मेला से लाभ के लिए अपील किया है। वही शिवहर में लॉकडाउन के दौरान आए हुए कई लोगों के द्वारा जिले में उद्योग स्थापित कर अच्छे पैसे कमाने तथा बेरोजगारों को रोजगार देने पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए आए हुए युवक युवतियों से इस दिशा में एक कदम उठाने की अपील की है।
मेला में 17 विभिन्न कंपनियों के नियोजक पहुंच कर इच्छुक युवक-युवतियों से आवेदन ले रहे थे।
जिला नियोजन पदाधिकारी रजिया इदरिसी के द्वारा आवेदकों, नियोजको एवं सभी स्टेकहोल्डर्स के निबंधन कार्य के माध्यम से अधिक से अधिक चयन प्रक्रिया में अहम भूमिका निभाने की अपील की है। मौके पर जिला पदाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता, उप विकास आयुक्त सह एडीएम शंभू शरण, जिला परिषद चेयरमैन विजय कुमार सिंह उर्फ छोटा विजय, अनुमंडल पदाधिकारी मोहम्मद इश्तियाक अली अंसारी, सहायक निदेशक अश्विनी कुमार पाराशर, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी रणबीर रंजन एवं जिला नियोजन पदाधिकारी रजिया इदरिसी मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.