ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सेना भर्ती बहाली के नए नियमों का विरोध कर रहे छात्रों ने भाजपा कार्यालय को फूंका

नवादा: नवादा में जिला भाजपा कार्यालय को उपद्रिवयों ने आग के हवाले कर दिया। टायर आदि जलाकर कार्यालय के अंदर फेंकने से आग लगी। घटना में फर्नीचर समेत अन्य सामान जल गए। कार्यालय को काफी नुकसान हुआ है। घटना गुरुवार दोहपर करीब 12 बजे की है।
जिलाध्यक्ष संजय कुमार मुन्ना की प्रतिक्रिया : बता दें कि सुबह से ही शहर के विभिन्न हिस्सों में छात्रों द्वारा विरोध-प्रदर्शन किया जा रहा है। प्रजातंत्र चौक को सुबह में जाम किया गया। फिर नवादा रेलवे स्टेशन पर हंगामा किया गया। मालगोदाम रेलवे क्रासिंग के समीप जाम लगाया गया। काफी जद्दोजहद के बाद स्थिति सामान्य हो सकी थी। इस बीच उपद्रवियों ने अतौआ रोड में स्थित भाजपा के कार्यालय को फूंक दिया। करीब 12 बजे आग लगाई गई। एक बजे तक आग बुझाने का प्रसास भी शुरूनहीं हो सका था। घटना के वक्त कार्यालय में कोई नहीं थे। मीडियाकर्मियों के पहुंचने के बाद उपद्रवी वहां से भागे। करीब 300 की संख्या में रहे उपद्रवियों ने घटना को अंजाम दिया।
जिलाध्यक्ष संजय कुमार मुन्ना ने बताया कि उपस्कर, कागजात आदि जलाए गए हैं। तोड़फोड़ के बाद आग लगाई गई। लाखों की संपत्ति का नुकसान हुआ है। आंदोलन का यह तरीका जायज नहीं है। शहर से पांच किलोमीटर दूर आकर कार्यालय को टारगेट किया जाना सोची-समझी साजिश है। वरीय नेताओं को शिकायत की जाएगी। आदेश के अनुरूप आगे का कदम उठाया जाएगा। बता दें कि इसके पूर्व वारिसलीगंज से नवादा आने के क्रम में भाजपा विधायक अरूणा देवी के वाहन पर उपद्रवियों द्वारा रेलवे क्रासिंग के पास हमला किया गया था। जिसमें विधायक समेत पांच लोग घायल हो गए थे। प्रशासन पर निष्क्रियता का कार्यालय में आगजनी की घटना पर जिलाध्यक्ष संजय कुमार मुन्ना प्रशासन पर भड़के हुए थे। कहा कि 3 घंटे तक पुलिस-प्रशासन की टीम नहीं पहुंची। अब जाकर दमकल आया तो उसमें प्रेशर ही नहीं है। प्रशासन का बुरा हाल है। वे काफी नाराज दिखे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.