ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

आंधी-पानी बना आफत, कई घरों की उड़ी एस्बेस्टस वाली छत, देह तपाती धूप से मिली राहत

मुजफ्फरपुर: बुधवार की देर शाम आई तेज आंधी के साथ बारिश के बाद आज मौसम में नरमी रही। कल देर शाम आई तेज आंधी में कई लोगों के घर पर रखी एस्बेस्टस की छत उड गई। मौसम का मिजाज बदलते ही लोगों को गर्मी से कुछ राहत तो मिल गई है, पर आंधी पानी आफत बन गया है।
पिछले कई दिनों से आसमान से बरस रही आग के बीच मुजफ्फरपुर जिले में लोगों को घर से निकलना मुश्किल हो गया था। हाट-बाजार के लिए भी लोग रात को ही निकलते थे। गत बुधवार की शाम अचानक आई तेज आंधी के साथ बारिश के दौरान कई लोगों के घर पर रखे एस्बेस्टस तेज आंधी में उड़ गए। कुछ किसानों के खलिहान में रखा भूसा उड़ने की भी खबर है।
एतवारपुर ताज गांव निवासी सूरज चौधरी के खलिहान का छप्पर उड़ जाने से उसमें रखे भूसा बरसात के पानी में भीग कर खराब होने की भी खबर मिली है। वहीं रोशी गांव में रास्ते पर पेड़ गिर जाने से राहगीर का आना-जाना बाधित हो गया । ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर पेड़ को रास्ते से हटाया तब फिर से पहले की तरह आवागमन शुरू हुआ। लोहसरी पंचायत के लोहसरी गांव निवासी राकेश कुमार सिंह के घर पर रखे एस्बेस्टस को हवा में उड़ जाने से घर का सारा सामान भीग गया खाने पीने की समान भी बर्बाद हो गया। अपनी जान बचाने के लिए लोग घरों में भागने लगे। कुछ लोग बाहर में बांधे गए मवेशियों को भी खोलकर घर में करने लगे।दुकानों के छप्पर एवं मवेशियों का चारा उड़ जाने से आम लोगों तथा किसानों को काफी नुकसान हुआ है। हालांकि जिला प्रशासन द्वारा तेज आंधी पानी के दौरान जिले में किसी तरह की जान माल की क्षति नहीं पहुंचने की बात कहीं जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.