ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

छात्रों के बवाल से डुमरांव में रेल परिचालन हुआ ठप, एनएच 120 पर लगी वाहनों की लंबी कतार

डुमरांव: छात्रों के बवाल से डुमरांव में रेल परिचालन पूरी तरह ठप पड़ गया है। एनएच 120 पर वाहनों की लंबी कतार लगी है। सड़क और रेल मार्ग डिस्टर्ब होने से यात्रियों को आवागमन की भारी परेशानी झेलनी पड़ी है। छात्रों ने पश्चिमी रेलवे गुमटी को 4:30 घंटा अपने कब्जे में रखा है।
इस दौरान रेलवे ट्रैक पर टायर जलाकर तथा पत्थर रखकर आवागमन बाधित रखा है। एसडीएम कुमार पंकज एवं एसडीपीओ श्री राज की घंटों मशक्कत के बाद आखिरकार नाराज छात्र रेलवे ट्रैक खाली करने को राजी हुए। जाने से पहले छात्रों ने ऐलान किया कि कल सुबह 4:00 बजे एक बार फिर से आंदोलन की शुरुआत की जाएगी।
रघुनाथपुर के रेलवे क्रॉसिंग पर लगभग दो घंटे तक रेल तथा सड़क मार्ग को पूरी तरह से जाम कर दिया और लाइन पर टायर जलाकर सरकार विरोधी नारेबाजी करते रहे। इस जाम के कारण ब्रह्मपुर बगेन सड़क मार्ग पर भी यातायात बाधित हो गया। बाद में रेल पुलिस और ब्रह्मपुर पुलिस के हस्तक्षेप से दो घंटे बाद जाम समाप्त हो गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.