ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मिट्टी लदे ट्रैक्टर से कुचल कर एक बालक की मौत, चालक फरार

विरोध में आक्रोशित लोगों ने जमकर किया बवाल, चालक के दो भाइयों को पकड़ किया पुलिस के हवाले

प्रखंड के कंगनी थाना अंतर्गत सुगहाभवानीपुर में गुरुवार की सुबह मिट्टी लदे ट्रेक्टर से दबकर एक बालक की मौत हो गई। मृत बालक की पहचान सुगहा के महेन्द्र मुखिया के पुत्र किशन कुमार(6) के रूप में हुई है। वही घटना के बाद चालक ट्रेक्टर लेकर फरार हो गया। इस घटना को लेकर गांव में आक्रोश व्याप्त है। सूचना पर पुलिस पहुंची, जहां उन्हें आक्रोशित ग्रामीणों का जमकर विरोध झेलना पड़ा। पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेजना चाहती थी। वही ग्रामीण शव को रोककर पत्रकारों को बुलाने की मांग पर अड़े हुए थे। जब पत्रकारों की टीम पहुंची तब काफी समझाने बुझाने के बाद ग्रामीण शव को उठाने का इजाजत दिए। इस घटना को लेकर करीब घंटे भर अफरा तफरी मची रही। मृतक बालक के पिता ने ट्रैक्टर चालक पर अपने लड़के की हत्या करने का आरोप लगाया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इसी गांव के छठ्ठू पटेल का ट्रेक्टर था। ट्रैक्टर से उनका पुत्र मुरारी पटेल मिट्टी गिरा रहा था। बालक अपने दरवाजे पर खेल रहा था। इसी बीच बालक का पैर ट्रैक्टर के पहिये से दब गया। पैर दबने की घटना देख चालक फिर ट्रेक्टर को पीछे कर बच्चे के ऊपर चढ़ाकर कुचल दिया। जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। बालक का सर विभत्स रूप से पीस गया। इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने दोषी ट्रैक्टर चालक मुरारी पटेल के दो भाइयों को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। थानाध्यक्ष पूर्णकाम समर्थ ने बताया कि ट्रैक्टर चालक के निर्दोष दो भाईयों को उग्र भीड़ से निकाला लिया गया है। स्वजनों के तरफ से अभी लिखित शिकायत नही मिली है। आवेदन के आलोक में कार्रवाई होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.