ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बेटी को घर से भागने में की मदद, तो दबंगों ने महिला और 2 किशोरियों को दी तालिबानी सजा, मामले में दो गिरफ्तार

मोतिहारी: पूर्वी चंपारण जिला के सुगौली थाना क्षेत्र में रस्सी से बांध कर एक महिला और दो किशोरियों की पिटाई करने का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि दो किशोरी और एक महिला को बांस के बने मचान में रस्सी से बांधकर कुछ लोग बड़ी बेरहमी से पीट रहे हैं। महिला और किशोरियों के साथ किए जा रहे हैवानियत का वीडियो वहां मौजूद एक युवक ने बनाया और वायरल कर दिया। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर एक महिला को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पिटाई से जख्मी महिला और दोनों किशोरियों को पुलिस ने इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया है। बताया जाता है कि गांव की एक लड़की तीन दिनों पूर्व किसी लड़के के साथ घर से भाग गई थी। परिजनों के अपने स्तर से खोजबीन करके लड़की को बरामद कर लिया। लड़की के बरामद होने के बाद परिजनों को पता चला कि गांव की एक महिला और एक किशोरी ने मिलकर उसकी बेटी को एक लड़के के साथ भगाया था। इसी बात से नाराज होकर परिजनों ने बरामद लड़की के साथ एक महिला और किशोरी को रस्सी से बांध कर जमकर पिटाई की।
घटना की जानकारी मिलते ही सुगौली थानाध्यक्ष गांव पहुंचे और दोनों जख्मी किशोरियों के साथ महिला को इलाज के लिए सुगौली पीएचसी में भर्ती कराया, जहां उनलोगों का इलाज चल रहा है। सुगौली थानाध्यक्ष अखिलेश मिश्रा ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंची थी लेकिन पुलिस के आने से पहले ही सभी आरोपी फरार हो गए थे। पीड़िता लड़की(लाल कपड़ा पहने) को उसके दो बड़े सहोदर भाई, ४ दिन पहले बगल के एक लड़के के साथ भागने और दो अन्य ग्रामीण महिलाओं को उसकी बहन को भगाने में सहयोग के आरोपों में उसके परिवार द्वारा पिटाई की गई। आरोपी भाई अंगद सहनी और एक महिला को गिरफ्तार किया गया है।आगे कार्रवाई की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.