ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

एमरा ने लगाया रक्तदान शिविर

कटिहार।
ऑल इंडिया मोबाइल रिटेलर एसोसिएशन (एमरा )के सदस्यों ने अपने लीडर भावेश सोलंकी की प्रथम पुण्यतिथि पर आज ब्लड बैंक, सदर अस्पताल कटिहार में रक्तदान शिविर लगाया। जिले के मोबाइल दुकानदार कंपनी के अधिकारी ब्रांड के डिस्ट्रीब्यूटर उनके इंप्लाइज फाइनेंस कंपनियां सभी लोगों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान शिविर में हिस्सा लिया। बिहार के जोनल सचिव सह जिला सचिव शुभम सौरभ ने बताया कि आज का दिन उत्सव की तरह मना रहे हैं। शिविर का शुभारंभ अशोक कुमार अग्रवाल जी ने दीप प्रज्वलित कर के आरम्भ किया। कटिहार के जिला अध्यक्ष रवि चौधरी ने बताया कि ब्लड बैंक, सदर अस्पताल कटिहार में 30 से ज्यादा रक्त वीरों ने समाचार देने वक्त तक रक्तदान किया। जिला उपाध्यक्ष गोविन्द अग्रवाल ने बताया कि ब्लड बैंक, कटिहार में रक्तदान शिविर को सफल बनाने मैं कटिहार राइडर्स और मारवाड़ी युवा मंच ने भी अपना पूरा सहयोग दिया। इनके अलावा प्रकाश रिजवानी, बंटी मेघानी, सुन्नी मेघानी, छोटू केशरी, मुकेश गुप्ता, शमीम खान, नविन मेघानी, सुमित कुमार, पियूष रंजन, प्रियांश राहुल, कुमारेन्द मोनू, दीपक अग्रवाल, राहुल मुरारका, इत्यादि लोग मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.