ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

राष्ट्रपति के पद पर द्रौपदी मुर्मू का चयन महिला सशक्तिकरण की पहचान : रणबीर

पटना/कार्यालय संवाददाता।जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व विधान पार्षद डॉ. रणबीर नंदन ने कहा कि राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में जनता दल यूनाइटेड ने द्रौपदी मुर्मू को समर्थन दिया है। इसके लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का हार्दिक आभार। जनता दल यूनाइटेड ने हमेशा ही महिला सशक्तिकरण और दबे-कुचले, शोषित वर्ग के प्रतिनिधित्व की बात की है। यह हमारे सिद्धांतों में शामिल है कि समाज के सभी वर्गों के विकास के लिए सबका प्रतिनिधित्व आवश्यक है।
डॉ. नंदन ने कहा कि द्रौपदी मुर्मू आदिवासी गरीब परिवार में जन्मीं हैं और अपनी राजनीतिक काबिलियत साबित की है। विधायक रहीं हैं, मंत्री रहीं हैं और बाद में राज्यपाल का संवैधानिक पद भी बखूबी निभाया है। द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्रपति पद के लिए चयन बिल्कुल सटीक है।
उन्होंने कहा कि जनता दल यूनाइटेड ने हमेशा ही दलित-आदिवासी वर्ग की हिमायत के लिए काम किया है। यही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभी कार्यकर्ताओं को सिखाया है और यही पार्टी का मूल सिद्धांत है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.