सदर अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा छापेमारी, साढ़े आठ लाख का फाइन वसूला गया
नई सोच एक्सप्रेस, गया
गया; जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र में आज अहले सुबह सदर अनुमंडल के अनुमंडल पदाधिकारी तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के संयुक्त नेतृत्व में वजीरगंज फतेहपुर के क्षेत्र के धाधर नदी पर अवैध बालू खनन को रोकने हेतु छापेमारी की गई। छापेमारी में 1 ट्रैक्टर तथा एक जेसीबी मशीन को जप्त किया गया है। छापेमारी के पश्चात खनन विभाग द्वारा 8 लाख 50 हजार रुपये का फाइन तथा परिवहन विभाग द्वारा लगभग 03 लाख रुपये का फाइन वसूला गया है। इसके साथ ही वजीरगंज थाना क्षेत्र तथा फतेहपुर थाना क्षेत्र में एक एक प्राथमिकी भी दर्ज की गई है।
जिला पदाधिकारी ने सभी पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि प्रतिदिन नियमित तौर से अवैध खनन पर कार्रवाई/ छापेमारी करते रहे। गुप्त सूचना के आधार पर यदि कहीं से अवैध खनन की सूचना आती है तो वहां तुरंत छापेमारी करते हुए अवैध खनन करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करें।