ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

अशर अनीस खान व सिमरन कौर का म्यूज़िक वीडियो “खामोशी” बी4यू म्युज़िक से हुआ रिलीज

मुम्बई, अशर अनीस खान का प्यारा सा म्यूज़िक वीडियो “खामोशी” मुम्बई में शानदार ढंग से लांच किया गया। डेब्यू ऎक्ट्रेस सिमरन कौर और अशर अनीस खान पर रोमांटिक अंदाज़ में इस गीत को फिल्माया गया है। इसके गीतकार और सिंगर फरीदुन शहरयार हैं और म्यूज़िक कम्पोज़र अशर अनीस खान हैं। नए म्यूजिक वीडियो खामोशी का निर्माण अशर अनीस खान ने ‘सिफ़र प्रोडक्शन’ के बैनर तले किया है। इस वीडियो को बी4यू म्युज़िक ने रिलीज किया है। इसके वीडियो डायरेक्टर विशाल विक्रम सिंह हैं। मशहूर एक्टर मॉडल सलमान शेख यहां गेस्ट के रूप में मौजूद रहे, जिन्होंने अशर अनीस खान को ढेरो शुभकामनाएं दीं।
अशर अनीस खान ने कहा कि इस सांग में अल्फ़ाज़ बहुत कम हैं और इसे पोएट्री के स्टाइल में महाराष्ट्र के अमरावती में शूट किया गया है। फरीदुन शहरयार ने कमाल के लिरिक्स लिखे हैं। इस वीडियो सांग को एक कांसेप्ट और एक स्टोरी की तरह प्रस्तुत किया गया है।

हिंदी म्युज़िक वीडियो में डेब्यू कर रही ऎक्ट्रेस और इंफ्लुएंसर सिमरन कौर ने कहा कि वाकई यह बहुत ही अच्छा गाना है। अशर अनीस खान ने लाजवाब सांग क्रिएट किया है, जो सीधे दिल मे उतर जाता है।
यहां सांग लांच पर गेस्ट के रूप में एक्टर मॉडल सलमान शेख, आदर्श जैन, मोहिनी अवसरे, मनव्वर अली, शादाब सिद्दीकी और बी4यू से ज़ुबैर खान उपस्थित थे।

ऎक्ट्रेस सिमरन कौर ने कहा कि मैं अशर का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं। मेरे लिए इसकी शूटिंग काफी चैलेंजिंग थी, क्योंकि हम बेहद सख्त गर्मी के मौसम में 40 डिग्री तापमान में शूट कर रहे थे, मगर पूरी टीम काफी सपोर्टिव थी।

अशर अनीस खान ने आगे बताया कि खामोशी मेरा 7वां सांग है। मेरे तीन गाने और भी आने वाले हैं जिनमे से पहला गीत “ठहर जा” है जिसे मैंने लॉक डाउन के दौरान लिखा था। इस गाने में भी सिमरन कौर के जलवे नजर आएंगे। दूसरा गीत फ़िल्म पिंक के सांग “तू खुद की खोज में निकल” का रिप्राइज़ वर्ज़न है। तीसरा गीत “किताब” आने वाला है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.