ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

जद यू, महात्मा फुले समता परिषद ने जातीय जनगणना फैसले पर निकाली आभार यात्रा

सासाराम। आज दिनांक 25 जून 2022 को रोहतास जनता दल यूनाइटेड एवं महात्मा फुले समता परिषद के तत्वाधान में बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री माननीय नीतीश कुमार जी के द्वारा जातीय जनगणना के ऐतिहासिक फैसले को लेकर आभार यात्रा कुशवाहा धर्मशाला से काली अस्थान होते हुए लोहिया चौक पोस्ट ऑफिस पर समापन किया गया। इसकी अध्यक्षता जनता दल यूनाइटेड रोहतास के जिला अध्यक्ष अजय सिंह कुशवाहा एवं महात्मा फुले समता परिषद के अध्यक्ष कपिल कुमार के द्वारा किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में जनता दल यूनाइटेड के संगठन प्रभारी प्रभात रंजन दीपक एवं उप संगठन प्रभारी विजय कुशवाहा शामिल हुए। संगठन प्रभारी प्रभात रंजन दीपक ने कहा कि जातीय जनगणना से सभी जातियों को इसका लाभ पहुंचेगा जातियों को सही संख्या के आधार पर नीतियां बनाई जाएंगी। उप संगठन प्रभारी विजय कुशवाहा ने कहा कि सरकारी नौकरी एवं शिक्षण संस्थान में उचित प्रतिनिधित्व मिलेगा। जिला अध्यक्ष अजय सिंह कुशवाहा ने कहा कि सभी वर्ग समुदाय के व्यापक विकास के लिए की जा रही जातीय जनगणना सभी वर्गों के उत्थान में सहायक सिद्ध होगी। महात्मा फुले समता परिषद के अध्यक्ष कपिल कुमार ने कहा कि बिहार में जातीय जनगणना की तैयारी एक ऐतिहासिक फैसला है माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार की सरकार अपने दम पर बिहार में जातीय जनगणना कराने जा रही है। मुख्य प्रवक्ता रिंकू सिंह ने कहा कि 1931 मैं हुए जातीय जनगणना के आंकड़े आज भी इस्तेमाल हो रहे हैं 1941 में जातीय जनगणना हुई लेकिन द्वितीय विश्वयुद्ध के कारण यह जारी नहीं हो पाया। इस पदयात्रा में मुख्य रूप से पूर्व विधायक ललन पासवान, पूर्व विधायक श्याम बिहारी राम, नागेंद्र चंद्रवंशी, अनिल सिंह, मुख्य प्रवक्ता रिंकू सिंह, अलख निरंजन, प्रमिला सिंह, अरुणा सिंह, राम परीक्षा सिंह, राजेश कुशवाहा, अखिलेश सिंह, आरके सिन्हा, चितरंजन सिंह, रिंकू सोनी, राजाराम गुप्ता, बनारसी कुशवाहा, डबलू कुशवाहा, अशोक पटेल, पप्पू नेहा नटराज, शोभा चंद्रवंशी, रेहाना खातून, मालती कुशवाहा, संजू कुशवाहा, उषा पटेल, संजय पटेल, सिकंजय सिंह, सुनील रजक, गंगा बिंद, रूपेश चंद्रवंशी, मनोज पटेल, हरिहर पटेल, ह्रीदयानंद कुशवाहा, बद्री भगत, राजेश सोनकर, असलम अंसारी, कमरुद्दीन फारुकी, बैरिस्टर कुशवाहा, संतोष शुक्ला, मोहम्मद सज्जाद अली, विनोद पाल, बिंदा चंद्रवंशी, संगीता सिंह, धनजी चौधरी, राकेश कुमार मुन्ना, पिंटू कुशवाहा, धनंजय भाई पटेल, ताजामुल अंसारी, प्रेम प्रकाश, संतोष कुशवाहा, संत अभिलाष सिंह, सुमित्रा देवी, रीना देवी, सरिता देवी, पार्वती देवी, मालती कुशवाहा, शिवदत्त सिंह, चंद्रकांत, ललन सिंह सहित कोई अन्य उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.