ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

1975 के आपातकाल को लेकर भाजपा ने इस दिवस को “काला दिवस” के रुप में कर मनाया

सासाराम। आज 25 जून 2022 को भारतीय जनता पार्टी,रोहतास द्वारा शिवघाट सासाराम में कॉंग्रेस की इंदिरा सरकार द्वारा 25 जून 1975 को आपातकाल लागू कर काला कानून लागू करने पर पूरे देश में नेताओं, पत्रकारों, पत्र-पत्रिकाओं को गैर कानूनी तरीके से प्रतिबंधित करने,गिरफ्तार करने आदि काले कारनामों के कारण भारतीय जनता पार्टी इस दिवस को “काला दिवस” के रुप में संगोष्ठी आयोजित कर मनायी जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उन दिनों को स्मरण करते हुये लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करने का संकल्प व्यक्त किया। इस संगोष्ठी की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुशील कु.चंद्रवंशी व संचालन नगर महामंत्री सुरेन्द्र पांडेय ने की। संगोष्ठी का आरंभ जिलाध्यक्ष सुशील कुमार, पूर्वविधायक जवाहर प्रसाद के साथ जिला एवं नगर के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने पार्टी के पितृपुरुष डॉ.श्यामा प्र.मुखर्जी व पं.दीनदयाल उपाध्याय के छवि चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की। पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद ने कहा की आपातकाल के समय संघ के स्थानीय नेताओं एवं प्रदेश के तत्कालीन नेता कैलाशपति मिश्र आदि ने समन्वय स्थापित कर तत्कालीन क्रुर सरकार के खिलाफ मजबूत विरोध प्रदर्शित किया। जिलाध्यक्ष सुशील कु.चंद्रवंशी ने कहा की उस समय के हमारे नेताओं में अटल और आडवाणी जी ने विशिष्ट नेतृत्व प्रदान किया और लोकतंत्र की मजबूती के लिये तत्कालीन “जनसंघ” को जनता पार्टी में विलीन कर दिया।उसी परंपरा को कायम रखते हुये आज भारतीय जनता पार्टी के नेता यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विपक्षियों द्वारा किसी भी विरोध प्रदर्शन को गैरकानूनी स्वरुप देने पर भी लोकतंत्र की मजबूती के लिये अत्यधिक संयम रखते हैं।
संगोष्ठी सभा में प्रमुखतः सुशील कु.चंद्रवंशी, जवाहर प्रसाद, सुरेन्द्र पांडेय, डॉ.शिवनाथ चौधरी, प्रमोद सिंह, सुधीर सिंह, डॉ.शरत् चंद्र संतोष, मंगलानंद पाठक, सत्यनारायण पासवान, विनोद सिंह उज्जैन, रामायण पासवान, सुधीर कु.चंद्रवंशी, कमलेश्वर प्रसाद,बेचू पाल, रजनीश वर्मा, सन्नी देओल चंद्रवंशी, अभिषेक तिवारी, विनोद पासवान, छट्ठु पाल, मुन्ना शर्मा, संजय वैश्य, ध्रुव सिंह, सुजीत कुमार, राजेश कुमार, संजय कुमार, प्रकाशदीप, राजू गुप्ता, देवलाल पाल इत्यादि उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.