ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

नए डाक अधीक्षक दिनेश्वर साह का पोस्टल सोसाइटी ऑफ इंडिया के चेयरमैन ने किया स्वागत

पोस्टल सोसाइटी ऑफ इंडिया जिले के लोगों के लिए चलायेगी डाक जीवन बीमा जागरुकता अभियान

खगड़िया। भारतीय डाक विभाग के बेगुसराय डाक प्रमंडल अन्तर्गत खगड़िया और बेगुसराय जिले के सभी डाकघर हैं। बेगुसराय डाक प्रमंडल के नए डाक अधीक्षक के रुप में दिनेश्वर साह ने गत शुक्रवार को पद भार ग्रहण किया। पोस्टल सोसाइटी ऑफ इंडिया के चेयरमैन डॉ अरविन्द वर्मा ने नए डाक अधीक्षक का गर्मजोशी से स्वागत किया और कहा दिनेश्वर साह खगड़िया जिले में सहायक डाक अधीक्षक के पद पर रह कर पूर्व में कार्य कर चुके हैं। उस दौरान इनके कार्य काल में जिले के डाक उपभोक्ताओं को काफ़ी लाभ मिल चुका है। इनकी पहली प्राथमिकता होती है डाक उपभोक्ताओं की समस्याओं का तुरंत निष्पादन। डॉ वर्मा ने आगे कहा डाक अधीक्षक रहते दिनेश्वर साह से खगड़िया जिले की अवाम को काफ़ी आशाएं जगी है। डॉ वर्मा ने कहा पूर्व की भांति पोस्टल सोसाइटी ऑफ इंडिया नए डाक अधीक्षक के संग डाक विभाग की नई नई योजनाओं से ज़िले की जनता को जागरुक करने के लिए जागरुकता आभियान चला कर लोगों को डाक विभाग के प्रति आकर्षित करेगी और ख़ासकर डाक जीवन बीमा और ग्रामीण डाक जीवन बीमा से अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.