ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

जेडीयू पर भड़के संजय जायसवाल, कहा- 22 साल में ग्रेजुएशन तो करा नहीं पाते, अग्निपथ पर उठाते हैं सवाल

पटना: अग्निपथ योजना के विरोध में मचे बवाल को लेकर सत्ताधारी बीजेपी और गठबंधन साथी जेडीयू में सब ठीक नहीं चल रहा है। अग्निपथ पर पुनर्विचार की मांग करने वाले जेडीयू पर अब बीजेपी ने पलटवार किया है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने बिहार की शिक्षा नीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि मुझे तो हंसी आती है कि जेडीयू ने भी कह दिया कि अग्निपथ योजना पर पुर्नविचार करना चाहिए। उनके पास शिक्षा मंत्रालय है, वो खुद भी पुर्नविचार कर सकते हैं।
“हमको तो हंसी आती है जनता दल यूनाइटेड पर। उन्होंने भी कहा कि अग्निपथ योजना पर पुनर्विचार करना चाहिए, जबकि शिक्षा विभाग आज भी जेडीयू के पास है। पहले तो उनको इस बात पर पुनर्विचार करना चाहिए कि 3 साल में ग्रैजुएशन बनें। 2019 का लड़का अभी पार्ट टू का एग्जमा दे रहा है। जहां लड़का 22 साल में ग्रैजुएशन नहीं कर पा रहा है, वहां ये कहा जा रहा है कि पुनर्विचार होना चाहिए”- संजय जायसवाल, अध्यक्ष, बिहार बीजेपी।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने अपने आवास पर हुए हमले को लेकर प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल उठाते हुए कहा था कि इस दौरान जिस तरह प्रशासन की भूमिका रही है वह भी अच्छी नहीं रही है। प्रशासन का काम होता है शांति बनाना। बीजेपी के मधेपुरा कार्यालय को जलाया गया, वहां 300 पुलिसकर्मी थे, सभी दर्शक बनकर बैठे रहे। नवादा में भी बीजेपी कार्यालय तोड़ा गया, वहां भी पुलिस थी। कहीं न कहीं प्रशासन की दयनीय स्थिति रही। आज प्रशासन सक्रिय रहा तो बहुत कुछ देखने को नहीं मिला। यह पूरी तरह एक साजिश है। हम सभी अलग-अलग दल के है, लेकिन जिस तरह खास पार्टी के दफ्तरों को टारगेट बनाकर जलाया गया, वह गलत है। हमलोग भी प्रशासन का हिस्सा हैं। जो हो रहा है वह बहुत गलत हो रहा है। जिस तरह बिहार में हो रहा है वह हिंदुस्तान में कहीं नहीं हो रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.