ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बिहार में 2 दिनों तक 17 जिलों में होती रहेगी मानसून की बारिश, वज्रपात का भी अलर्ट

पटना: मंगलवार रात से ही उत्तर, पश्चिम और मध्य बिहार के कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश हो रही है। लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली है। राजधानी पटना, वैशाली समेत कई जिलों में भारी बारिश से कई इलाकों में जलजमाव तक की स्थिति उत्तपन्न हो गई है। वहीं, फिर से मौसम विभाग ने 17 जिलों के लिए आंधी, गरज ठनका के साथ बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है। जिन जिलों में चेतावनी जारी की गई है उनमें बांका, भागलपुर, खगड़िया, सहरसा, मधेपुरा, सुपौल, अररिया, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, देवघर, लखीसराय, जमुई , मुंगेर, बेगूसराय, समस्तीपुर, दरभंगा, वैशाली समेत 17 जिले शामिल हैं। इधर लगातार बादल गरजने और बिजली चमकने की वजह से वज्रपात का भी खतरा लगातार बना हुआ है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, बिहार में एक साथ दो हवाओं का सिस्टम सक्रिय है। चक्रवाती हवाओं का प्रभाव राजस्थान से बंगाल खाड़ी तक पूरी तरह से बना हुआ है। जिस कारण उत्तर बिहार के करीब 20 जिलों में मध्यम दर्जे की बारिश हो रही है। फिलहाल बिहार के सभी हिस्से में बारिश का सिस्टम सक्रिय है और इसके साथ ही आगे भी तेज हवा, वज्रपात का असर दिखाई देगा। आपदा प्रबंधन विभाग ने लोगों से पूरी तरह से सावधानी बरतने की अपील की है और वज्रपात से बचने की सलाह दी है। फिलहाल बारिश की वजह से कई जिलों में नदियां उफान पर हैं और कई नए इलाके में बाढ़ का पानी भी प्रवेश करने लगा है। जो शासन-प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती है क्योंकि कई नदियों में उफान के कारण शहरों से पानी का बहाव भी अवरुद्ध हुआ है। वहीं कई दिनों से मॉनसून की बारिश के इंतजार में बैठे पटनावासियों को भी बड़ी राहत मिली है और लोगों ने उमस भरी गर्मी से राहत की सांस ली है। राजधानी पटना के विधानसभा, कदमकुआं, राजवंशीनगर, पाटलिपुत्र कॉलोनी में कई जगहों पर जलजमाव की वजह से ट्रैफिक भी अवरुद्ध हो गया। हालांकि, नगर निगम के साथ ही जिला प्रशासन भी जलजमाव की समस्या को लेकर अलर्ट पर है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.