केन्द्रीय विद्यालय में एनसीसी प्रथम वर्ष में एक सौ छात्र हुये चयननित
कटिहार। केन्द्रीय विद्यालय कटिहार परिसर में 35 बटालियन एनसीसी प्रथम वर्ष हेतु प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हुई। जिसमें विद्यालय के 100 छात्र छात्राओं ने भाग लिया।
विद्यालय के प्राचार्य डॉ. आनंद प्रकाश ने बताया कि विद्यालय में प्रथम वर्ष एवं द्वितीय वर्ष को मिलाकर प्रतिवर्ष 100 छात्र छात्राओं का प्रवेश एनसीसी कैडेट्स के रूप में होता हैं। इसी कड़ी में आज प्रवेश प्रक्रिया विद्यालय में सम्पन हुई। इस प्रक्रिया में प्रथम वर्ष के लिए 50 कैडेट्स का चयन लिखित परीक्षा एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा के माध्यम से किया गया।
इस अवसर पर 35 बटालियन एनसीसी के ग्रुप हेड क्वार्टर पूर्णिया से सूबेदार कश्मीर सिंह एवं हवलदार अशोक कुमार शर्मा उपस्थित थे । विद्यालय के एनसीसी केयर टेकर ऑफिसर श्री संग्राम सिंह द्वारा सभी चयनित कैडेट्स को उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामना प्रदान की गई।