प्रधानमंत्री के विज़न वेस्ट टू वेल्थ को लागू करना है: आरसीपी
पटना। केंद्रीय इस्पात मंत्री रामचंद्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में इस्पात क्षेत्र में सर्कुलर इकॉनमी के लिए रोडमैप के विषय पर तिरुपति में इस्पात मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति की बैठक का आयोजन हुआ । इसका उद्देश्य प्रधानमंत्री के विज़न वेस्ट टू वेल्थ को लागू करना है। उन्होंने कहा कि
स्टील के क्षेत्र में काम कर रहे राजमिस्त्री और अन्य अप्रशिक्षित निर्माण श्रमिकों के कौशल वृद्धि के लिए काम करने के लिए स्टील पीएसयू को सलाह दी।
सीओटू उत्सर्जन में कमी और प्रौद्योगिकी उन्नयन के लिए सदस्यों से विचार विमर्श किया ।पुनर्चक्रण को बढ़ावा देने के लिए स्टील स्क्रैप के निपटान में राज्य सरकारों की भागीदारी की मांग में समर्थन के लिए सदस्यों से आग्रह कियाकिया।
स्टील पीएसयू को स्वच्छता पुरस्कार प्रदान किए और प्रधान मंत्री के स्वच्छता मिशन को लागू करने की दिशा में काम करने के लिए पीएसयू को बधाई दी।