ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

घोंघा चुनने गये 2 दोस्त नदी में डूबे, एक की मौत

पकड़ीदयाल। पताही प्रखंड थाना क्षेत्र के बखरी गाँव स्थित ढिंढोरवा पोखर किनारे शुक्रवार को घोंघा चुनने गई एक बच्ची की मौत हो गई। मृतक बखरी गांव निवासी संजय मंडल की 14 वर्षीय पुत्री पिंकी कुमारी थी। पोखर किनारे घोंघा चुनने के क्रम में उसका पांव फिसल गया और वह गहरे पानी में चली गई। इससे उसकी मौत हो गई। वहीं दसई साह की पोखर में डूब रही पुत्री नंदनी कुमारी को आसपास मौजूद लोगों ने बचा लिया। मिली जानकारी के अनुसार, दोनों लड़की गाँव के ढिढोरवा पोखर में घोंघा चुनने गई थी। इस बीच दोनों डूबने लगी। दोनों को डूबता देखकर लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। दबाव अधिक होने से पिंकी कुमारी गहरे पानी में चली गई। इससे उसकी मौत हो गई। हालांकि, नंदनी कुमारी को ग्रामीणों ने बचा लिया। ग्रामीणों के सहयोग से शव को पोखर से निकाला गया। घटना के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जाता है कि पिंकी चार भाई-बहन में सबसे बड़ी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, मोतिहारी भेज दिया है। घटना के बाद से पिंकी के परिजनों का रो-रोकर कर बुरा हाल है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.