ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

शिवरतन उच्च विद्यालय पर लगा ग्रहण, सैकड़ों बच्चों का भविष्य दांव पर

जहानाबाद के हुलासगंज प्रखंड में अवस्थित शिवरतन उच्च विद्यालय जारू बनवरिया आज बंदी के कगार पर पहुंच गया है जिससे इसमें पढ़ने वाले सैकड़ों बच्चों का भविष्य अधर में लटक गया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी जहानाबाद के द्वारा इस विद्यालय को होल्ड कर यहाँ पठन-पाठन के कार्य पर रोक लगा दिया गया है। इस बात से आसपास के गांवों के ग्रामीण खासे आक्रोशित नजर आए। 1982 में स्थापित यह विद्यालय अभी तक सुचारू रूप से संचालित किया जा रहा था पर अब इस विद्यालय पर ग्रहण लगता नजर आ रहा है जिससे सैकड़ों बच्चों का भविष्य दांव पर लगा हुआ है। इस संबंध में रविवार को ग्रामीणों ने विद्यालय प्रांगण में एक बैठक आयोजित की और विषय पर चर्चा करते हुए इसे तुगलकी फरमान बताते हुए इसे वापस लेने का प्रस्ताव पारित किया। बनवरीया गांव के ग्रामीण मंटू शर्मा ने बताया कि बनवरिया गांव के ही शिवरतन शर्मा ने अपनी जमीन देकर और ग्रामीणों के सहयोग से इस विद्यालय की स्थापना 1982 में की थी ताकि आसपास के गांव के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए कहीं दूर भटकना न पड़े, पर गांव के ही एक अनाधिकृत व्यक्ति द्वारा इस वेशकीमती जमीन पर अपना हक जताया जा रहा है और इसके लिए उस व्यक्ति द्वारा विभिन्न विभागों में आवेदन देकर इसे बंद करवाने की कार्रवाई करवा रहे हैं जोकि सर्वथा अनुचित है। बैठक में तीरा पंचायत के मुखिया अवधेश पंडित सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.