कटिहार जिला के दो खिलाड़ी का चयन राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिता में चयन
कटिहार। 22 सब जूनियर नेशनल वुशू चैंपियनशिप जो कि हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिला लुहानू स्पोर्ट्स कंपलेक्स में 9 से 15 जुलाई को आयोजित होने जा रही है।जिसमें कटिहार जिला के दो खिलाड़ी का चयन राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिता में स्टेट ट्रायल के आधार पर किया गया। बालिका वर्ग में रितिका राज ने स 39 केजी वर्ग भाड़ में बालक वर्ग में शुभम कुमार 60 किलो भार वर्ग में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में गोल्ड प्राप्त कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जगह बनाई है। कटिहार जिला के अध्यक्ष डॉ सुशील कुमार सुमन एवं सचिव सतीश कुमार सिंह जिला के कोच सुधांशु प्रभात दास, राज्य स्तरीय रेफरी राकेश कुमार,साहिल पासवान दोनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। उम्मीद की जतायी है कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी अपना परचम लाएंगे।और कटिहार जिले का नाम रोशन करेंगे। संघ के अध्यक्ष सुशील कुमार ने कहा कि चाइनीस मार्शल आर्ट है। इस गेम में पंचिंग किकिंग और थोईग है। जोकि किसी भी मार्शल आर्ट से बिल्कुल अलग और बेहतर खेल है। कटिहार के कई खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुके हैं। यह खेल भारत सरकार से मान्यता प्राप्त है। और स्कूल गेम्स डिफेंस किसी भी सर्विसेज मैं मान्यता प्राप्त है। इस गेम से बिहार सरकार के द्वारा 8 खिलाड़ियों को जॉब भी मिल चुका है। संघ के संयुक्त संयुक्त सचिव जितेंद्र कुमार, श्रीमती चांदनी कुमारी, छोटी कुमारी,तनु कुमारी ने खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड प्राप्त करने की शुभकामना दी।