मसौढ़ी में मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा स्थापित को लेकर भव्य कलश यात्रा।
मसौढ़ी अनुमंडल मुख्यालय के तारेगना गोला मंडप से कलश यात्रा (शोभा यात्रा) निकाली गई। मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा स्थापित को लेकर निकाली गई कलश यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। हजारों की संख्या में महिलाएं एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने बाजे- गाजे के साथ माथे पर कलश लेकर मन्नी चक तालाब में पहुंचा। जहां सभी ने पूरे विधि विधान के साथ जल भरा उसके बाद सभी श्रद्धालुओं ने जय श्री राम, हर हर महादेव, जय बजरंगबली, जय माता रानी का जयकारा लगाते हुए पुनः गांधी मैदान रहमतगंज होते हुए तरेगना गोला मंडप पहुंची।इस कलश यात्रा में संजय केसरी, पालटन सिंह, साहेब केसरी, सुशील शर्मा, लालमोहन सिंह, अश्वनी कुमार, उज्जवल कुमार, सोनू केसरी, बास्कीनाथ केसरी, टुनटुन शर्मा, राकेश कुमार, अभिमन्यु पटेल, भोली चौधरी एवं काफी संख्या में महिलाएं उपस्थित थे।