प्रधानमंत्री के सुरक्षा में वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ा गया देशी शराब।
पुनपुन/ पुनपुन प्रखंड के पिपरा थाना क्षेत्र में प्रधानमंत्री के सुरक्षा के लिए पिपरा थाना प्रभारी राम कुमार पाल द्वारा वाहन चेकिंग लगाया गया। वाहन चेकिंग के दौरान बेहरावा चकिया पर से आ रही टेंपू में लगभग 300 लीटर देशी शराब पकड़ा गया लेकिन पुलिस को देख कर टेंपू चालक वाहन छोड़ भाग गए। पिपरा थाना प्रभारी ने टेंपू तथा देशी शराब को जप्त कर अज्ञात चालक तथा वाहन पर केस दर्ज किया।