ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

रेलवे कॉलोनी में सुविधाओं का घोर अभाव – रेल कर्मचारियों को हो रही है परेशानी

कटिहार रेल मंडल का रेलवे काँलोनी मूलभूत सुविधाओं का घोर अभाव है। रेलवे अधिकारियों की लापरवाही के कारण रेल कर्मचारियों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। हर मौसम में रेल कर्मचारियों को परेशानी से गुजरने को विवश है।इस रेलवे काँलोनी में रहनेवाले रेल कर्मचारियों के द्वारा संघ के माध्यम से संबंधित उच्चाधिकारियों को कई बार आकृष्ट कराया गया है।इप्लाईज यूनियन के मंडल सचिव रुपेश कुमार ने संबंधित रेलवे अधिकारियों से मिलकर न्यू कॉलोनी रेलवे क्वार्टर का जीर्णोद्धार करने, सड़क का निर्माण करने, नाले की नियमित रूप से सफाई करने, समय-समय पर ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव करने, शुद्ध पेयजल की नियमित रूप से आपूर्ति करने, रेलवे क्वार्टर का बाथरूम एवं शौचालय का जीर्णोद्धार करने, रेलवे क्वाटर परिसर में जंगल झाड़ की नियमित रूप से सफाई करने की मांग किया गया है। इसके बावजूद भी संबंधित रेलवे के उच्च अधिकारी इस दिशा में सार्थक कार्रवाई नहीं करने से रेलवे कर्मचारियों के बीच आक्रोश गहराता जा रहा है। -जर्जरता में तब्दील होता रेलवे क्वार्टर रेलवे कॉलोनी में सैकड़ों रेलवे क्वार्टर है। इन क्वार्टर में रेलवे कर्मचारी परिवार सहित आवास के रूप में उपयोग कर रहे हैं। लेकिन कमोबेश सभी रेलवे क्वार्टर अति जर्जर अवस्था में पहुंच चुका है।जिसके कारण अधिकांश रेलवे क्वार्टर का छत से बरसात के मौसम में पानी कमरा में प्रवेश करता है। जिसके कारण इस कमरे में रहने वाले रेल कर्मचारी के परिवारिक सदस्य को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे क्वार्टर का छत अति जर्जर हो जाने के कारण छत के नीचे सभी कमरे एवं बरामदे पर रहना मुश्किल हो रहा है। -जर्जर है शौचालय कक्ष  रेलवे क्वार्टर में बने अधिकांश बाथरूम एवं शौचालय उपयोग के लायक नहीं रह गया है। बाथरूम में सप्लाई वाटर का सिस्टम में खराबी रहने के कारण नियमित रूप से पानी की आपूर्ति नहीं हो रहा है। अधिकांश बाथरूम का पलैम्बर से संबंधित सामग्री टूट चुका है। बाथरूम का फर्श एवं दीवाल का प्लास्टर भी टूट चुका है।रेलवे क्वार्टर परिसर में बने शौचालय भवन अति जर्जर हो गया है। शौचालय का दीवाल का प्लास्टर क्षतिग्रस्त हो गया है। शौचालय में लगे नल टूट चुका है। जिसके कारण शौचालय में पानी सरलता पूर्वक नहीं आता है। शौचालय का रंग रोगन नहीं किया गया है। – सड़क है जर्जर  रेलवे कॉलोनी परिसर में बने पक्की सड़क अति जर्जर हो जाने के कारण चलने लायक नहीं है।जिसके कारण रेल कर्मचारियों को आने जाने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। जर्जर सड़क पर साइकिल, मोटरसाइकिल चलना भी दूभर हो गया है। यहां तक कि पैदल चलने में भी लोग रात्रि में गिर जाते हैं। बरसात के मौसम में सड़क पर जलजमाव हो जाता है। रेल कर्मचारियों को क्वार्टर से बाहर निकलने में भी काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है। -नाले में भरा रहता है गंदगी  न्यू कॉलोनी रेलवे परिक्षेत्र में बनी नाला की सफाई नियमित रूप से नहीं होती है। नाले में गंदे पानी का जल जमाव रहने से क्वार्टर में रहने वाले रेल कर्मचारी के परिवारों को विभिन्न प्रकार की बीमारी से जूझने को विवश है। अति जर्जर सड़क के किनारे बने नाले से होकर क्वार्टर का पानी नाले से पानी का बहाव नहीं होता है। ऐसी स्थिति में विभिन्न प्रकार की बीमारियों का फैलने की संभावना प्रबल होती जा रही है। रेल कर्मचारी के द्वारा संबंधित अधिकारियों को नाले की सफाई करने की शिकायत की गई है। इसके बावजूद भी नियमित रूप से सफाई कर्मी के द्वारा नाले की सफाई नहीं किया जाता है। -रेलवे कॉलोनी में रहता है जंगल रेलवे कॉलोनी परिसर में जंगल की सफाई नियमित रूप से नहीं होने के कारण रेलवे क्वार्टर के चारों तरफ जंगल भर गया है। रेलवे क्वार्टर के समीप जंगल रहने के कारण जंगल में सांप, बिच्छू का प्रवास हो गया है। जिसके कारण इन जंगल से हमेशा सांप, बिच्छू निकलकर रेलवे क्वार्टर परिसर में प्रवेश कर जाता है। जिसके कारण क्वार्टर में रहने वाले छोटे-छोटे बच्चे हमेशा भयभीत रहता है। रेल कर्मचारियों के द्वारा संघ के माध्यम से भारत मिशन स्वच्छता अभियान के तहत रेलवे क्वार्टर के आसपास सफाई करने की मांग की गई है। -रेलवे काँलोनी में अतिक्रमण  रेलवे कॉलोनी परिसर में अवैध रूप से अतिक्रमण कर झोपड़ी नुमा घर बना लिया गया है। जिसके कारण झोपड़ी नुमा घर में रहनेवाले के द्वारा गंदगी फैलाया जा रहा है। अतिक्रमणकारियों के द्वारा रेलवे कॉलोनी के माहौल पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। यहां की संस्कृति भी प्रभावित हो रही है। जिसके कारण बच्चों पर इसका गलत प्रभाव पड़ रहा है। रेलवे कॉलोनी में रेल कर्मचारियों के द्वारा संबंधित अधिकारी को रेलवे कॉलोनी से अतिक्रमण हटाने की मांग की गई है। – आवेदन पर लिया जायेगा संज्ञान :एडीआरएम एडीआरएम विजय कुमार चौधरी ने कहा कि रेलवे न्यू काँलोनी में रहनेवाले कर्मचारी अपनी समस्याओं की शिकायत लिखित में दर्ज करायेगें। आवेदन पर संज्ञान लेकर सार्थक कार्रवाई करते हुये समस्याओं को दुर किया जायेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.