ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

रेलवे सुरक्षा बल, एनसीसी बटालियन, कैडेट्स, पुलिस पब्लिक हेल्प लाइन, सबल टीम व अन्य ने किया वृक्षारोपण

सासाराम। आजादी के 75वें वर्ष को “आजादी का अमृत महोत्सव” पूरा भारत मना रहा है, जिस क्रम में आज दिनांक 18 जुलाई 2022 को रेलवे सुरक्षा बल सासाराम के अधिकारी व जवान साथ 42वीं एनसीसी बटालियन सासाराम के अधिकारी व 40 कैडेट्स, पुलिस पब्लिक हेल्प लाइन के जावेद अख्तर, नवल किशोर, सपना, रुचि आदि, स्वयंसेवी संस्था सबल की टीम, काशी गौरव इंस्टिट्यूट के संचालक आकाश कुमार साथ कोचिंग मैं पढ़ने वाले विद्यार्थी व अन्य वॉलिंटियर के सहयोग से रेलवे स्टेशन सासाराम परिक्षेत्र में स्थित रेलवे मैदान व अन्य जगहों पर आज कुल 600 पौधा लगाया गया जिसमे अलिस्टोनिया, अशोक, कदम्ब, करंज के पौधे लगाए गए। इस दौरान सासाराम मंडल कारागर के जेल अधीक्षक राकेश कुमार भी मौजूद रहे। जिनके द्वारा स्वयं भी पौधा लगाया गया। वृक्षारोपण कार्यक्रम से पूर्व रेलवे सुरक्षा बल सासाराम के जवानों व एनसीसी कैडेट के द्वारा वृक्षारोपण को लेकर शहर में एक रैली निकाली गई जिसमें सभी जवान अपने हाथ में पौधा व तिरंगा लेकर आम जनमानस में यह संदेश दिया कि आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के दौरान प्रत्येक व्यक्ति अपने नाम का एक पौधा अवश्य लगाएं जो हमारे पर्यावरण और आने वाले कल के लिए अति आवश्यक है। इस कार्य में डिविजनल फॉरेस्ट ऑफीसर सासाराम का भी विशेष योगदान रहा जिन्होंने पौधारोपण हेतु उत्तम क्वालिटी का पौधा उपलब्ध कराया। आज के इस अभियान को संचालित करने में आरपीएफ सासाराम के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत व उनकी टीम जिसमे उप निरीक्षक डी एस राणावत, आर के राय, सहायक उपनिरीक्षक साधु शरण, आर के पांडेय, सुधीर कुमार सिंह, प्रधान आरक्षी देवेंद्र सिंह, धीरज कुमार, श्रवण दुबे, मनोज कुमार, बंशीलाल, पी के सिंह आदि शामिल रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.