ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

ब्रेथ एनलाइजर से जांच हो रात्रि में 50% बड़े लोग मिलेंगे शराब के नशे में, गरीबों पर है पुलिसिया कार्रवाई : जीतन राम मांझी

सासाराम। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने शराबबंदी बंदी मामले को लेकर सरकार को लगातार सलाह दे रहे हैं। उनहोने आज सासाराम में कहा कि सरकार को शराब नीति में संशोधन करना चाहिए, क्योंकि मेडिकल साइंस कहता है शराब व्यसन नहीं फायदे की चीज है। कहा कि ब्रेथ एनलाइजर से अगर 11 बजे रात के बाद जांच की जाए तो 50 प्रतिशत अमीर शराब पिए हुए मिलेंगे। जो बिहार का नागरिक है वह जानता है शराब कहां मिलती है। पेपर-मैगजीन में पढ़ सकते है कि स्वास्थ्य के लिहाज से दो पैग ले लिया जाता है तो वह दवा के रूप में काम करता है। श्री मांझी आज शनिवार को सासाराम में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए ये बात कही, गरीब को पुलिस तो पकड़ती है पुलिस मगर अमीर लोग हजारों कार्टून शराब रखते हैं उनका क्या होता है, उन्होंने कहा कि हम जो बोलते हैं वायरल होता है क्योंकि हम वास्तविकता बोलते हैं। शराबबंदी के बावजूद बिहार में शराब की बिक्री एवं पीने में कमी नहीं आई है। एससी-एसटी छात्रावास में भोजन घोटाला चल रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी विधानसभा की अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति कल्याण समिति के स्थल अध्ययन यात्रा दल के अध्यक्ष के रूप में रोहतास के दो दिवसीय दौरे पर हैं। कहा कि बिहार में विधानसभा की अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति कल्याण समिति की दो टीमें राज्य में अध्ययन यात्रा पर निकली हैं। सभी जगह की रिपोर्ट नकारात्मक है। बताया कि एससी-एसटी छात्रावासों में बच्चों को भोजन मानक के अनुसार नहीं दिया जा रहा है। प्रत्येक बच्चे के मद पर एक माह में 2300 रुपए मिलते हैं परंतु बच्चों को न दूध मिल रहा है न अंडा-फल दिया जा रहा है। कहा कि एससी-एसटी छात्रावास में भोजन एनजीओ द्वारा किया जा रहा है जो भारी घोटाला कर रहा है। कहा कि एससी-एसटी बच्चों का नामांकन तो हो रहा है परंतु उनमें ड्रॉप आउट भी बहुत है। उन बच्चों को छात्रवृति भी पर्याप्त नहीं मिल रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.