ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

गांधी फेलोशिप को लेकर पीरामल फाउंडेशन द्वारा कार्यक्रम का आयोजन

गया; पीरामल फाउंडेशन द्वारा बुधवार को गांधी फेलोशिप को लेकर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान गांधी फेलोशिप प्राप्त करने वाले युवाओं ने अपने अनुभव साझा किया. इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने हिस्सा लिया. इस मौके पर उनके साथ जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन भी मौजूद रहे. जिलाधिकारी ने प्रधान सचिव को जिला में चलाये जा रहे स्वास्थ्य कार्यक्रमों की अद्यतन जानकारी दी. उन्होंने प्रधान सचिव को राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत श्रवण श्रुति कार्यक्रम की भी जानकारी दी. बताया कि जिला में श्रवण श्रुति कार्यक्रम के तहत बहरेपन से प्रभावित बच्चों को चिन्हित करने का काम किया जा रहा है. बच्चों को बहरेपन से चिन्हित करने के बाद उन्हें बेरा टेस्ट के लिए डीआईईसी भेजा जाता है. सुनने की क्षमता की गंभीरता को देखते हुए प्रभावित बच्चों को आवश्यक इलाज के लिए पटना तथा कानपुर स्थित स्वास्थ्य संस्थान भेजा जाता है. आइसीडीएस और स्वास्थ्य विभाग समन्वय स्थापित कर कम सुनने की क्षमता से प्रभावित बच्चों को चिन्हित. आंगनबाड़ी केंद्रों पर कैंप लगा कर बच्चों की स्क्रीनिंग की जाती है. जिलाधिकारी ने बताया इस पूरे कार्य में यूनिसेफ की तकनीकी मदद मिल रही है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.