ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

जल संसाधन मंत्री ने चंडी प्रखंड में मुहाने नदी को चिरैया नदी से जोड़ने की योजना के तहत निर्मित बराज का किया स्थल निरीक्षण

बिहार शरीफ । कहा, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर प्रदेश के अंदर की छोटी-छोटी नदियों को आपस में जोड़ कर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा के साथ-साथ बाढ़ से सुरक्षा प्रदान करने के लिए जल संसाधन विभाग तत्परता से कार्य कर रहा है

जल संसाधन तथा सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री श्री संजय कुमार झा ने बुधवार को नालंदा जिले के चंडी प्रखंड अंतर्गत दयालपुर के पास मुहाने नदी को चिरैया नदी से जोड़ने की योजना के तहत निर्मित बराज का स्थल निरीक्षण किया। बराज का निर्माण लगभग पूर्ण हो गया है। जल संसाधन मंत्री ने इसे एक सप्ताह के अंदर लोकार्पण के लिए पूरी तरह तैयार कर लेने सहित कई निर्देश दिये।

इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए श्री संजय कुमार झा ने कहा कि इंट्रालिंकिंग ऑफ रीवर्स का कॉन्सेप्ट बिहार ने ही दिया है। माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर प्रदेश के अंदर की छोटी-छोटी नदियों को आपस में जोड़ कर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा के साथ-साथ बाढ़ से सुरक्षा प्रदान करने के लिए जल संसाधन विभाग तत्परता से कार्य कर रहा है। इंट्रालिंकिंग ऑफ रीवर्स की परिकल्पना के तहत ही विभाग ने चंडी प्रखंड में मुहाने नदी और चिरैया नदी को लिंक चैनल के माध्यम से आपस में जोड़ कर एक-दूसरे के पानी को आवश्यकतानुसार दोनों नदियों में प्रवाहित करने की योजना तैयार की, जो अब लगभग पूरा हो गया है। इस कार्य से चंडी प्रखंड में करीब दो हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा पुनर्स्थापित हो सकेगी।

उल्लेखनीय है कि चंडी प्रखंड में मुहाने नदी पर पूर्व से एक बराज निर्मित है। मुहाने नदी से करीब 1.5 किलोमीटर की दूरी पर चिरैया नदी बहती है, जिस पर पूर्व से एक चेक डैम निर्मित है, जो जीर्ण-शीर्ण अवस्था में था। जल संसाधन विभाग ने इस चेक डैम के स्थान पर नये बराज का निर्माण कराया है, जो लगभग पूर्ण हो गया है। इसके साथ-साथ मुहाने और चिरैया नदी को जोड़ने के लिए लिंक चैनल का पुनर्स्थापन और लाइनिंग का कार्य भी कराया गया है। पईन पर आउटलेट, एकपथीय सेतु आदि का भी निर्माण कराया गया है।

स्थल निरीक्षण के दौरान मौजूद पूर्व मंत्री श्री हरिनारायण सिंह ने बताया कि मुहाने और चिरैया नदी को जोड़ने से जहां लिंक चैनल के माध्यम से क्षेत्र के किसानों को सिंचाई सुविधा मिलेगी, वहीं दोनों नदियों में पानी की आवश्यकतानुसार उपलब्धता सुनिश्चित की जा सकेगी।

इस अवसर पर जल संसाधन विभाग के कई वरीय अधिकारी एवं अभियंता मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.