ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कहासुनी के बाद सिर में मारी गोली, तलवंडी के 90’s कैफे की वारदात

कोटा: तलवंडी के 90’s कैफे की वारदातकोटा के जवाहर नगर थाना इलाके में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात रविवार देर शाम की है। घटना तलवंडी इलाके में एक कैफे के अंदर हुई। सूचना मिलने के बाद अलग कारी मौके पर पहुंचे और मुआयना किया। एसपी केसर सिंह शेखावत ने बताया कि रविवार शाम को तलवंडी जवाहर नगर रोड पर स्थित द 90 फ़ास्ट फ़ूड रेस्तरां में फायरिंग की वारदात हुई।शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि मकबरा इलाके का रहने वाला अरकान वारदात का शिकार हुआ। देर शाम को अरकान और उसके साथ बैठे हुए युवकों के बीच में कैफे के अंदर कहासुनी हो गई। जिसके बाद आरोपियों में से एक ने पिस्तौल निकाली और और अरकान पर फायर कर दिया। गोली उसके सिर में लगी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।रेस्टोरेंट के संचालक ने इसकी जानकारी पुलिस को दी जिसके बाद एसपी समेत आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और एफएसएल की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। एसपी के अनुसार आरोपियों में से कुछ को चिन्हित कर लिया गया है और उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले हैं ताकि आरोपियों के फरार होने का फुटेज मिल सके।इधर डेड बॉडी को एमबीएस अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में रखवाया जहां मृतक के परिजन और इलाके के लोग बड़ी संख्या में इकट्ठा हो गए। बाद में परिजन जवाहर नगर थाने पहुंचे इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस जाब्ता तैनात किया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.