ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बिना पायलट का इंजन लुढ़क कर मालगाड़ी से टकराया, 3 डिब्बे उतरे

बिलासपुर / रायगढ़: बिना लोको पायलट का इंजन ब्रेक रिलीज होते ही तेजी से लुढ़का और एक किलोमीटर दूर उसी पटरी पर खड़ी दूसरी मालगाड़ी के इंजन से टकराया।बिना लोको पायलट का इंजन ब्रेक रिलीज होते ही तेजी से लुढ़का और एक किलोमीटर दूर उसी पटरी पर खड़ी दूसरी मालगाड़ी के इंजन से टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इंजन सहित तीन बोगी न सिर्फ बेपटरी हुए बल्कि उन्होंने ओएचई तार के खंभों को भी चपेट में ले लिया। हादसे में लोको पायलट, सहायक लाेको पायलट सहित 5 लोग घायल हुए हैं। इस मामले में रोल डाउन हुए इंजन के लोको पायलट ओपी दास और सहायक लोको पायलट पवन कुमार को सस्पेंड कर दिया गया है।गुरुवार को सुबह लगभग 11 बजकर 50 मिनट पर कोतरा रोड रेलवे फाटक से रायगढ़ स्टेशन के बीच एक इंजन रोल डाउन (लुढ़क कर) होकर तीसरी लाइन पर खड़ी मालगाड़ी के पीछे लगे इंजन से जा टकराया। इससे मालगाड़ी के तीन डिब्बे बेपटरी हो गए। इस हादसे में पांच लोग घायल हुए हैं। अप डाउन लाइन पर ट्रेनों की आवाजाही पर असर नहीं पड़ा है। हादसे की सूचना मिलते ही डीआरएम और चीफ सेफ्टी अफसर रायगढ़ पहुंचे हैं। मालगाड़ी से इंजन की टक्कर के संबंध में स्थानीय रेलवे अफसर कुछ भी कहने से बचते रहे।जानकारी के मुताबिक रायगढ़ स्टेशन से लगभग एक किलोमीटर दूर किरोड़ीमलनगर की तरफ तीसरी लाइन पर एक मालगाड़ी खड़ी थी। उसी लाइन पर पीछे एक इंजन खड़ा था। शंटिंग के दौरान लोको स्टाफ के बदले जाने के कारण इंजन को रोका गया था। इंजन रोल डाउन होता हुआ खड़ी मालगाड़ी के पीछे लगे इंजन से जा टकराया। टक्कर से तीन डिब्बे पटरी से उतर गए।ड्राइवर जैसे ही नीचे उतरा ब्रेक रिलीज हो गयारेलवे के स्थानीय कर्मचारियों के मुताबिक स्टाफ बदले जाने या साइड बदलने के कारण इंजन को लाइन पर रोका गया था। इंजन खड़ा कर उसका ड्राइवर जैसे ही नीचे उतरा, ब्रेक रिलीज हो गया। इससे इंजन लुढ़कने लगा। ढाल होने के कारण इसकी रफ्तार ज्यादा हो गई। नीचे उतरे स्टाफ के लिए केबिन में जाकर कंट्रोल करना मुश्किल हो गया। इंजन खड़ी मालगाड़ी में लगे इंजन से टकरा गया। इंजन का वजन लगभग 115 टन होता है।वजन और रफ्तार के कारण टक्कर के बाद मालगाड़ी के तीन डिब्बे बेपटरी हो गए। हादसे के बाद डीआरएम आलोक सहाय और चीफ सेफ्टी अफसर एके जैन रायगढ़ पहुंचे। अफसरों ने घटनास्थल का जायजा लिया। ।और रेस्टोरेशन के निर्देश दिए। लाइन किनारे पड़े डिब्बों को उठाया जा रहा है। रेस्टोरेशन के बाद शुक्रवार को मालगाड़ी और दूसरे इंजन में ड्यूटी कर रहे कर्मचारियों से बात कर हादसे की वजह का पता लगाया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.