ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

रायपुर में जानलेवा हुई बारिश

मानसूनी वर्षा के चलते छत्‍तीसगढ़ के नदी-नालों में इन दिनों जलस्तर बढ़ गया है। इसके चलते हादसे भी हो रहे हैं। जशपुरनगर में हर्रामोड़ पर ईब नदी पर बने पुल से बाइक गिर जाने से दो लोगों की मौत हो गई। राजनांदगांव जिले के खैरागढ़ ब्लाक के बाघमर्रा-करमतरा के बीच उफनते नाले में बहे युवक का पता नहीं चल पाया है। दुर्ग जिले में शिवनाथ नदी में फंसे तीन लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला गया।जानकारी के अनुसार जशपुर में सन्ना थाना क्षेत्र के ग्राम ननहेसर के पास स्थित ईब नदी के पुल की रेलिंग से टकराकर बाइक गिर गई। इससे दो युवकों की पानी में डूबने से मौत हो गई। उनकी पहचान शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के जामहाटी निवासी प्रेम कुमार नगेसिया (25) और सारू कुमार (25) के रूप में की गई है।दोनों सन्ना थाना क्षेत्र के सकईडीपा में मेहमानी करने आए थे। वापसी के दौरान यह दुर्घटना हुई। खैरागढ़ के नाले में बहे युवक रूपेश साहू को गोताखोर गुरुवार को भी नहीं खोज पाए। बालोद में लोहारा के ग्राम गणेश खपरी निवासी पोषण देवांगन (22) नाले में नहाने के दौरान बह गया। वह बीए अंतिम वर्ष का छात्र था। उसके साथ गया एक अन्य युवक तैरकर बाहर आ गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.