ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

टीकमगढ़ नपा के लिए कांग्रेस ने पूनम को बनाया अध्यक्ष प्रत्याशी, नाराज गुट ने कमलनाथ से दर्ज कराई आपत्ति

टीकमगढ़: नगर पालिका टीकमगढ़ के लिए कांग्रेस ने पूनम जायसवाल को अध्यक्ष पद का अधिकृत प्रत्याशी घोषित कर दिया है। नाम सामने आते ही अब तेजी के साथ राजनीतिक समीकरण बदलने लगे हैं। कांग्रेस की ओर से नाम जारी करते ही भाजपा में बैठकों का दौर शुरू हो गया है। वहीं कांग्रेस में भी बगावत के स्वर सुनाई देने लगे हैं। हालांकि अभी तक भाजपा ने अध्यक्ष प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है।दरअसल जिले भर के लोगों की निगाहें नगर पालिका टीकमगढ़ के चुनाव पर टिकी हैं। यहां 27 वार्डों में से 14 में कांग्रेस के पार्षद और 10 में भाजपा पार्षद जीते हैं। इसके अलावा तीन निर्दलीय चुनाव जीतकर आए हैं। तीनों निर्दलियों में से 1 भाजपा समर्थक और 2 कांग्रेस समर्थक बताए जा रहे हैं।14 कांग्रेस और 2 निर्दलीय पार्षदों का समर्थन होने के चलते कांग्रेस मजबूत स्थिति में मानी जा रही है। जबकि 1 निर्दलीय मिलाकर भाजपा के पार्षदों की संख्या 11 पर अटक रही है। भाजपा को बहुमत हासिल करने के लिए 3 वोटों की जरूरत है।ऐसे में अगर कांग्रेस की ओर से क्रॉस वोटिंग होती है तो भाजपा को अध्यक्ष बनाने में सफलता मिल जाएगी। फिलहाल कांग्रेस की ओर से अध्यक्ष पद का उम्मीदवार घोषित करते ही दोनों ही पार्टियों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। कांग्रेस में भी अध्यक्ष पद के अन्य उम्मीदवार नए विकल्प पर विचार करने में जुट गए हैं।भाजपा की घोषणा का इंतजारनगर पालिका में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का निर्वाचन 10 अगस्त को होना है। अभी तक भाजपा ने अध्यक्ष पद के प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है। कांग्रेस की ओर से अध्यक्ष का उम्मीदवार घोषित करते ही अब लोगों को भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी की घोषणा का इंतजार है। वहीं भाजपा को कांग्रेस के बागियों का इंतजार है।चर्चा में छाया इंटरनल वोटिंग का मुद्दाकांग्रेस ने अध्यक्ष का नाम तय करने के लिए 15 पार्षदों के बीच इंटरनल वोटिंग कराई थी। जिसमें सुषमा संजय नायक को 7, गफ्फार पप्पू मलिक को 7 और पूनम जायसवाल को 1 वोट मिला था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.