3 दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी लापता; पति बोला- मानसिक रूप से थी बीमार
अंबाला। हरियाणा के अंबाला में नरवाना ब्रांच जनसूई हेड से महिला का शव बरामद हुआ है। महिला की शिनाख्त MC कॉलोनी अंबाला सिटी निवासी 36 वर्षीय आशा रानी पत्नी रमेश कुमार उर्फ बबलु के रूप में हुई है। आशा रानी 3 दिन पहले मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हुई थी।मानिसक रूप से परेशान थी आशारमेश कुमार ने बताया कि उसकी पत्नी आशा रानी मानिसक रूप से परेशान चल रही थी, जिसका पिछले एक साल से इलाज चल रहा था। बताया कि 9 अगस्त की शाम 4 बजे वह घर से लापता हो गई थी। उन्होंने काफी तलाश की थी, लेकिन उसकी पत्नी का कहीं कोई सुराग नहीं लगा था।मामले की जांच कर रही पुलिसचौकी नंबर-1 से मामले की जांच कर रहे HC रमेश कुमार ने बताया कि महिला मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। आज जनसूई हेड से महिला के शव बरामद किया। पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंपेगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के सही कारणों का खुलासा होगा।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.