ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

रीवा में आधी रात लापता हुई बुजुर्ग महिला की भोर में हाईवे के मध्य में मिली लाश, 15 साल से है मानसिक विछिप्त

रीवा: सोहागी थाना क्षेत्र के महाकाल ढाबे का मामला, मृतका चाकघाट के बघेड़ी की है रहने वालीरीवा जिले के सोहागी थाना अंतर्गत महाकाल ढाबे के पास एक बुजुर्ग महिला की लाश मिलने पर हड़कंप मच गया। सूत्रों की मानें तो डायल 100 के माध्यम से पुलिस के पास सूचना पहुंची थी। जानकारी के बाद सोहागी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। वहां घटना स्थल को सुरक्षित करने के बाद मृतका की शिनाख्ती के प्रयास शुरू किए।जब सफलता नहीं मिली तो बुजुर्ग महिला की फोटो खींच कर आसपास के थानों को भेजी गई। साथ ही सोशल मीडिया के विभिन्न ग्रुपों में डालकर वायरल की गई। नजीतन तीन घंटे के भीतर मृतका का पति घटना स्थल पर पहुंचा। जिसने मृतका की पहचान रामकली केवट पति विश्वनाथ केवट (68) निवासी बघेड़ी थाना चाकघाट के रूप में की है।ये है मामलासोहागी थाना प्रभारी निरीक्षक ओपी तिवारी ने बताया कि शुक्रवार की अल सुबह 5.30 बजे महाकाल ढाबे के सामने नेशनल हाईवे 30 में एक लाश मिलने की जानकारी थाने आई थी। जिसके बाद पुलिस बल मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। पंचनामा कार्रवाई करने के बाद लाश को पोस्ट मार्टम के लिए त्योंथर अस्पताल भेजा गया। वहां मर्ग कायम कर पीएम उपरांत लाश परिजनों को सौंप दी गई है।रात 11.30 बजे लापतामृतका के पति विश्वनाथ केवट ने बताया कि उसकी पत्नी 15 साल से मानसिक रूप से कमजोर है। गुरुवार की रात अचानक 11.30 बजे लापता हो गई थी। जिसकी शुक्रवार की सुबह 5.30 बजे लाश मिली है। मीडिया के माध्यम से 8 बजे सुबह हमको जानकारी हुई तो मौके पर पहुंचे। घटना स्थल से घर की दूरी डेढ़ किलोमीटर है। चर्चा है कि बीमारी के कारण महिला हाईवे में गिर गई और प्राण निकल गए है। वहीं पुलिस को पीएम रिपोर्ट का इंतजार है। जिसके बाद मौत की असली वजह सामने आएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.