ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

2 महीने पहले दोनों हुए थे गायब, पुलिस ने लड़की को भी बरामद किया

चंदौली: चंदौली के सदर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को मझवार रेलवे स्टेशन के पास से एक अपहरणकर्ता को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पीड़ित युवती को भी पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया। आरोपी के ‌खिलाफ युवती के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस दो माह से गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही थी। आरोपी हर बार पुलिस को चकमा देकर निकल जाता था। आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।पुलिस दे रही थी लगातार दबिशजानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली एक युवती का दो माह पहले अपहरण का मुकदमा दर्ज हुआ था। परिजनों ने आरोप लगाया कि कोतवाली क्षेत्र के संजय नगर निवासी हैदर उर्फ गोलू ने युवती का अपहरण किया। ऐसे में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन करते हुए पुलिस लगातार दबिश देने लगी। पुलिस के दबिश की सूचना होने के चलते आरोपी हर बार चकमा देकर निकल जाता था।आरोपी को किया गया गिरफ्तारपुलिस को सूचना मिली कि शुक्रवार को आरोपी मझवार रेलवे स्टेशन के पास मौजूद है। इसके बाद पुलिस के अफसर सक्रिय हो गए। निरीक्षक अरविंद यादव, हेड कांस्टेबल रूप नरायन सिंह और कांस्टेबल अर्चना यादव ने आरोपी को स्टेशन के सामने से दबोच लिया। आरोपी के साथ मौजूद युवती को भी पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया। निरीक्षक अरविंद यादव ने बताया, आरोपी के खिलाफ अपहरण सहित अन्य मामले दर्ज हैं। जिसकी गिरफ्तारी करके विधिक प्रक्रिया को पूरा कराया जा रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.