ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बांसडीह पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार, 2 अभी फरार

बाँसडीह: बलिया के रेवती थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालनगर गांव में रंजिश को लेकर मारपीट हुई थी। इसमें एक युवक की जान चली गई थी। मामले में 7 लोगों पर नामजद मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस ने शुक्रवार को 5 आरोपियों को पकड़ लिया। 2 आरोपी अभी भी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है।नौ अगस्त को रेवती थाना क्षेत्र के गोपालनगर में पुरानी रजिश को लेकर हुई मारपीट में 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई थी। वहीं 6 महिला-पुरुष घायल हो गए थे।बाइक से लौट रहे थे दोनों भाईयुवक के भाई इन्द्रजीत साहनी ने आरोप लगाया था कि वह अपने रणजीत साहनी के साथ बाइक से घर जा रहे थे। अभी हम द्वारिका साहनी के घर के सामने पहुंचे ही थे कि द्वारिका के घर के लोगों ने रंजिश‌ में हमला कर दिया। इसमें दोनों भाई गम्भीर रूप से घायल हो गए। जिला चिकित्सालय ले जाते समय मेरे भाई की मौत हो गई।मारपीट में घायल युवक। पिटाई से युवक के भाई की मौत हो गई थी।जिला चिकित्सालय में हुई थी मारपीटगांव में मारपीट के बाद दोनों पक्षों में जिला चिकित्सालय में भी मारपीट हुई थी। इसका वीडियो भी वायरल हुआ था। गोपाल नगर चौकी इंचार्ज अनिल चौरसिया ने बताया कि मामले में नामजद चार आरोपियों शंभू साहनी, नागेंद्र साहनी ,जितेंद्र साहनी, लाल साहब उर्फ रज्जू रंजन सिंह को रेवती रेलवे स्टेशन के समीप से गिरफ्तार किया गया है। हरेंद्र साहनी को सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन के समीप से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने गिरफ्तार पांच आरोपियों को सुसंगत धाराओं के तहत चालान न्यायालय कर दिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.