ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पहले कुल्हाड़ी, रॉड से पीटा; फिर पिटबुल डॉग से कराया अटैक, पैसे भी छीने

रेवाड़ी: घायल महेन्द्र।हरियाणा के रेवाड़ी में एक कंपनी कर्मचारी पर कुछ लोगों ने हमला करते हुए उसकी नकदी छीन ली। आरोपियों ने कुल्हाड़ी, रॉड और सरियों से हमला किया। इतना ही नहीं पिटबुल डॉग को भी उसके उपर छोड़ दिया। डॉग ने उसे बुरी तरह जख्मी कर दिया। बावल थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।मिली जानकारी के अनुसार, रेवाड़ी के गांव मुंडनवास निवासी महेन्द्र बावल स्थित कंपनी में काम करता है। बीती रात वह अपने ही गांव के हवासिंह के साथ बाइक पर सवार होकर नंगली परसापुर से अपने किसी साथी से 3 हजार रुपए लेकर वापस अपने गांव आ रहे थे। तभी रास्ते में गुजर माजरी बस स्टैंड के पास गुजर माजरी निवासी जस्सू, बंटी व मंगलेश्वर निवासी अंकित ने उन्हें रोक लिया।चोट के निशान दिखाता महेन्द्र।आरोपियों ने पहले बाइक की चाबी निकाली और फिर धावा बोल दिया। हवा सिंह तो जान बचाकर बाइक लेकर भाग निकला, लेकिन महेन्द्र को आरोपियों ने दबोच लिया। कुल्हाड़ी, रॉड और सरिये से महेन्द्र पर हमला किया गया। महेन्द्र का आरोप है कि हमला करते हुए आरोपियों ने अपने पालतू कुत्ते पिटबुल और बुल्ली नस्ल के डॉग भी उस पर छोड़ दिए।दोनों डॉग ने उसे बुरी तरह जख्मी कर दिया। आरोपियों ने उससे 3 हजार रुपए भी छीन लिए। इसके बाद आरोपी मौके से भाग निकले। राहगिरे की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां महेन्द्र का इलाज चल रहा है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.