ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

राजनाथ सिंह ने सेना के खिलाड़ियों को किया सम्मानित

बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का प्रदर्शन शानदार रहा। भारतीय एथलीट्स ने कुल 61 पदक जीते। भारत की ओर से इस बार 215 एथलीट्स कॉमनवेल्थ में हिस्सा लेने बर्मिंघम पहुंचे थे। अब सारे एथलीट्स देश लौट चुके हैं। ऐसे में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा लेने वाले तीनों सशस्त्र बलों के खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इसका वीडियो भी सामने आया है।तस्वीर में राजनाथ सिंह के साथ वेटलिफ्टर गुरुराजा पुजारी और विकास ठाकुर, लवप्रीत सिंह, ट्रिपल जंपर एल्डहॉस पॉल और अब्दुल्ला अबूबकर, पहलवान नवीन, दीपक पूनिया, 10 हजार रेस वॉक में कांस्य जीतने वाले संदीप कुमार समेत कई एथलीट्स नजर आए। इस मौके पर राजनाथ ने सभी एथलीट्स के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं।बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों की शुरुआत 28 जुलाई को हुई थी। 11 दिनों में हजारों एथलीट्स के शानदार परफॉर्मेंस और कड़ी मेहनत के बाद आखिरकार आठ अगस्त को इसका समापन हुआ। 2026 में यह खेल ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया में खेले जाएंगे। समापन समारोह में भारत के अचंता शरत कमल और निकहत जरीन ध्वजवाहक रहे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.