ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

नीतीश कुमार ने जनादेश के विश्वासघात के विरोध में भाजपा का महाधरणा

कटिहार भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में समाहरणालय के मुख्य द्वार पर नीतीश कुमार ने जनादेश के विरोध में जो विश्वासघात किया उसके विरोध में महाधरणा दिया गया।महाधरणा की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष लक्खी प्रसाद महतो ने किया। धरना कार्यक्रम में मुख्य रूप से बिहार सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने भाग लिया। पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री प्रसाद ने संबोधित करते हुए कहा कि ऐसा कोई सगा नहीं जिसे नीतीश कुमार ने ठगा नहीं।प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति बनने के अभिलाषा में एनडीए की जो सरकार बिहार का चौमुखी विकास कर रही थी। उसको छोड़कर जंगलराज की ओर बिहार को ले जाने का काम नीतीश कुमार ने राजद से मिलकर किया है। जो जनादेश 2020 में एनडीए गठबंधन को मिला था। उस जनादेश से विश्वासघात कर नीतीश कुमार ने जो काम किया है। उसको बिहार की जनता कभी माफ नहीं करेगी। इस महा धरना को संबोधित करते हुए विधान पार्षद अशोक अग्रवाल ने कहा कि नीतीश कुमार, जॉर्ज फर्नांडीज दिग्विजय सिंह, आरसीपी सिंह जैसे अपने नेताओं के नहीं हुए। उनके साथ भी उन्होंने धोखा देने का काम किया है।इसलिए यह कहने में कहीं गुरेज नहीं है कि नीतीश कुमार अपने सामने किसी दूसरे अपने दल के भी नेता को अति पिछड़ा के बेटा को भी आगे बढ़ने नहीं देखना चाहते हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष लक्खी प्रसाद महतो ने कहा कि बिहार या देश की जनता ने जिन उपाधियों कुर्सी कुमार पलटू राम और विश्वासी अहंकारी और विश्वासघाती से आप को अलंकृत किया है। वह सही है और आपने अपने व्यवहार और अति महत्वाकांक्षा के दबाव में उसे साबित कर दिया है। बैठक को संबोधित करते हुए रालोसपा के जिला अध्यक्ष मो0 जाहिद ने कहा कि नीतीश कुमार ने जिस तेजस्वी यादव समेत संपूर्ण लालू परिवार भ्रष्टाचार के बड़े बड़े कारणों में जेल के मुहाने पर खड़ा है और हमें लगता है कि तेजस्वी ने बंद दरवाजे के अंदर आपको आईआरसीटीसी नौकरिया के बदले जमीन होटल और पटना में बन रहे मॉल के मैं ठीक से समझा दिया है। जिस तेजस्वी को छोड़कर आपने बीच में ही एनडीए में आने का काम किया था। उस तेजस्वी का अब आपके साथ पुण: आने से लगता है कि भ्रष्टाचार मुक्त तेजस्वी हो गया है। हम आपसे जानना चाहते हैं कि राजद और जंगलराज के युवराज से उपरोक्त घोटाले का जवाब पुण: कब मांगेंगे। भाजपा जिला प्रभारी प्रफुल्ल रंजन वर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि देश की विभिन्न एजेंसियां लालू परिवार के दरवाजे पर बैठी है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी होने की संभावना है। तब यही जनता उनके साथ-साथ आपसे भी इसका हिसाब मांगेगी। तब आप किस को दोषी ठहराएंगे यह वक्त बताएगा या आप बताएंगे। बैठक में मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष लक्खी प्रसाद महतो, रालोसपा जिला अध्यक्ष मोहम्मद जाहिद, पूर्व उप मुख्यमंत्री बिहार तार किशोर प्रसाद, विधान पार्षद अशोक अग्रवाल, पूर्व सांसद निखिल कुमार चौधरी, विधायक कविता पासवान, विधायक निशा सिंह, पूर्व विधान पार्षद राजवंशी सिंह, जिला प्रभारी प्रफुल्ल रंजन वर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्र भूषण ठाकुर, मनोज राय, जिला उपाध्यक्ष बबन कुमार झा, कैलाश सिंह, भारती देवी, छाया तिवारी, दिनेश्वर मंडल, जिला महामंत्री वीरेंद्र यादव, दिलीप वर्मा, राम नाथ पांडे, जिला मंत्री मुकेश पोद्दार, ओम प्रकाश यादव, जिला मीडिया प्रभारी अमित कुमार गुप्ता, युवा मोर्चा के अध्यक्ष सौरभ मालाकार, महिला मोर्चा के अध्यक्ष सीमा झा, किसान मोर्चा के अध्यक्ष शिव शंकर सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष मोहम्मद इफ्तेखार आलम, अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष मुकेश पासवान, दिनेश मोहन ठाकुर, शिव शंकर सरकार, संजय गुप्ता, इंद्रजीत सिंह, रविंद्र पोद्दार, राजेश दास, नरेश मंडल, अजय दास, अरुण सिंह, शेखर जयसवाल, प्रियंका सिंह, मनोज झा, सुरेश शर्मा,मिथिलेश सिंह, प्रकाश रंजन, गौतम महतो, गुड्डू यादव,राघवेंद्र सिंह, विजय सिंह, पप्पू चौबे, रवि साह, प्रभात मिश्रा, अशोक मेहता,चंदन सिन्हा, विपिन साह,राम यादव, अभिषेक सिंह, गोलू, सोनू सिन्हा, मुकेश श्रीवास्तव, रालोसपा के मोहम्मद रिजवान, संतोष पासवान, ओमप्रकाश सिंह, चाँदसी यादव, परिमल झा, सुरेश पासवान, रंजीत शर्मा आदि ने भाग लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.