ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

आलीराजपुर में बोहरा समाज ने बैंड बाजे के साथ निकाली तिरंगा रैली, हर घर झंडा लगाने की अपील

आलीराजपुर: आलीराजपुर में स्थानीय बोहरा समाज ने शनिवार को बोहरा बाखल मस्जिद से विशाल तिरंगा रैली निकाली। रैली में मोहम्मदी स्काउट बैंड के साथ एक कतार में चल रहे थे। सभी समाज जन कौमी लिबास में हाथ में तिरंगा लिए रैली में चल रहे थे और हर घर झंडा लगाने की अपील कर रहे थे।रैली बोहरा समाज के आमिल साहब शैख़ हुजैफा भाई पाटन वाला के नेतृत्व में निकली, जिसमें समाज जन शामिल हुए। रैली नगर के प्रमुख मार्ग से होती हुई बोहरा बाखल में पुनः समापन हुई। समापन के बाद झंडावंदन किया गया। समाज जनों ने सामूहिक रुप से राष्ट्रगान किया। वहीं लोगों ने थाना प्रभारी शिवराम तरोले सहित पुलिस स्टाफ का स्वागत किया।इस अवसर पर समाजजनों ने बताया की राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा भारत की पहचान, मान और सम्मान है। यह लाखों स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और वीर क्रांतिकारियों की याद दिलाता है। हम सभी भारतवासी हैं और राष्ट्रीय गरिमा से जुड़े इस तिरंगा अभियान में सभी मिलकर एक भाव के साथ शामिल हो सकते हैं। अपने घरों में तिरंगा फैलाकर देशभक्ति की भावना को और बेहतर तरीके से रख सकते हैं।ये थे मौजूदइस अवसर पर जनाब आमिल साहब शैख़ हुजैफा भाई पाटन वाला, शेख अब्देअली भाई मोटर वाला, मुल्ला हुजैफा भाई, शेख शब्बीर भाई मोटर वाला, शैख़ कासिम भाई मोटर वाला, मुल्ला शब्बर भाई मोटर वाला, बोहरा समाज की संस्थाए बुरहानी गार्ड्स, तोलोबा उल कुल्लियात इल मुमेनून, शबाब उल ईद इज जहाबी, दाना कमिटी, फैज़ुल मवाईद इल बुरहानिया, नजाफ़त कमिटी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.