औरेया में मरीज ने जाने से कर दिया इंकार, लोगों ने सीएम को किया ट्वीट
औरैया: यूपी में दिल्ली सरकार की एम्बुलेंस चल रही हैं। फफुंद में एक महिला ने बीमारी के कारण 108 एम्बुलेंस को फोन किया। एम्बुलेंस दिल्ली सरकार की आ गई। परिजनों को लगा क्या दिल्ली इलाज को जाना पड़ेगा। इस पर जाने से मना कर दिया।लोगों के समझाने पर महिला एम्बुलेंस से जिला अस्पताल तक गई। लोगों ने इसका ट्वीट सीएम को किया। तब स्वास्थ्य विभाग सतर्क हुआ। दिल्ली सरकार की एम्बुलेंस कहां से आ गई। इसका पता लगाने में जुट गई। इस मामले की जांच की जा रही है।महिला की हालत हो गई थी खराबफफुंद के गांव सीमा कोरी पत्नी नरेश को सोमवार की रात तेज दर्द के साथ हालत बिगड़ी। पति ने 108 नम्बर पर कॉल किया। एक घण्टे बाद एम्बुलेंस आई तो उसमें दिल्ली सरकार लिखा था। इस पर नरेश ने जाने से मना कर दिया और कहा उसे दिल्ली इलाज के लिए नहीं जाना है। इस पर एम्बुलेंस कर्मी ने बताया कि वह जिला अस्पताल ही ले जाएगा।पड़ोसियों ने महिला को समझायामोहल्ले वालों के समझाने पर महिला अस्पताल जाने को राजी हुई। इधर कुछ लोगों ने सीएम को ट्वीट कर लिखा यूपी में दिल्ली सरकार की एम्बुलेंस। इस पर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। एम्बुलेंस कहां से आई इस पर जानकारी की जाने लगी। सीएमओ अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि यह एम्बुलेंस स्टैंडबाई की तरह कई जिलों में है। एम्बुलेंस प्रभारी से और डिटेल पता लगाया जा रहा है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.