चार थाना क्षेत्रों में अलग स्थानों पर हुई छापामारी, शराब बनाने के उपकरण भी मिले
बदायूं: आबकारी टीम की पकड़ में आया शराब तस्करबदायूं में आबकारी विभाग की टीम ने चार थाना क्षेत्रों में जहरीली शराब के तस्करों की धरपकड़ को अभियान चलाकर वहां से दो तस्करों को शराब समेत गिरफ्तार किया है। इनके पास से तकरीबन 84 लीटर शराब के अलावा भारी मात्रा में लहन मिला है। आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा कायम कर उन्हें जेल भेजा गया है।टीम ने बिल्सी, फैजगंज बेहटा, दातागंज व जरीफनगर थाना क्षेत्रों में उन संदिग्ध इलाकों में छापामारी की, जहां जहरीली शराब बनाना व बेचना कुटीर उद्योग का रूप ले चुका है। इस दौरान टीम ने दहगवां व जलालपुर गांवों में शराब बनाते हुए दो लोग धर लिए।ये हैं कच्ची के सौदागरटीम ने जरीफनगर के दहगवां कस्बा निवासी सुमित यादव के अलावा जलालपुर के मानसिंह को शराब बनाते हुए पकड़ लिया। इनके पास से 84.8 लीटर शराब बरामद हुई है। वहीं तकरीबन 10 क्विंटल लहन भी बरामद हुआ। उसे मौके पर ही टीम ने नष्ट कर दिया। आरोपियों के पास से शराब बनाने के उपकरण भी बरामद हुए हैं।पुराने तस्करों की निगरानी बढ़ाईजिला आबकारी अधिकारी प्रगल्भ लवानिया ने बताया कि जो लोग पूर्व में इस कारोबार में लिप्त मिले हैं। उनकी निगरानी बढ़ाई गई है। क्योंकि कई जमानत पर रिहा हो चुके हैं। ऐसे में ये लोग दोबारा इस कारोबार में न लिप्त हों, इसलिए चौकसी की जा रही है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.