ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

फैक्टरी मालिक ने हार्ट अटैक बताकर घर पहुंचाया शव; बेटे की शिकायत पर केस दर्ज

पानीपत: तहसील कैंप थाना पुलिस कर रही मामले की कार्रवाई।हरियाणा के पानीपत शहर बरसत रोड स्थित आस्था फैक्टरी में एक व्यक्ति की करंट लगने से मौत हो गई। फैक्टरी मालिक हार्ट अटैक से मौत बताते हुए शव को उसके घर छोड़ आया। मगर, बेटे को पता लगा तो उसने पुलिस को सूचना दी। पोस्टमार्टम के लिए शव सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवाया। बेटे की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी फैक्टरी मालिक पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है।फैक्टरी मालिक ने पोस्टमार्टम भी करवाने से किया मनातहसील कैंप थाना पुलिस को दी शिकायत में राजकुमार ने बताया कि वह दीनानाथ कॉलोनी नूरवाला का रहने वाला है। वे दो भाई व एक बहन है। वह मजदूरी करता है। उसके पिता महासिंह (57) बरसत रोड स्थित नरेंद्र की फैक्ट्री आस्था में सेटलेक्श मशीन चलाते थे।20 अगस्त की रात करीब 8 बजे उसने अपने पिता को कॉल की थी। मगर, कॉल रिसिव नहीं हुई। इसके बाद करीब 8:15 बजे वह फैक्टरी पहुंचा तो देखा कि वहां उसके पिता बेसुध पड़े हुए हैं। उसने अपने पिता को हिलाया ढुलाया मगर, उसका शरीर कोई हरकत नहीं कर रहा था।उसके शरीर पर पेट, कमर, पैर पर जले हुए निशान व मुंह पर खून लगा हुआ था। इसके बाद उसने देखा कि जहां उसके पिता काम करते थे, वहां पर बिजली की तारें खुली व बिजली के उपकरण खराब थे। इसी दौरान वहां फैक्टरी मालिक नरेंद्र भी पहुंच गया।जिसने कहा कि तुम्हारे पिता को हार्ट अटैक आया है। इसके बाद वह अपने पिता को नजदीक ही एक निजी अस्पताल ले गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। राजकुमार ने जब नरेंद्र को कहा कि वह अपने पिता के शव का पोस्टमार्टम करवाना चाहता है, तो उसने कहा कि पोस्टमार्टम की जरुरत नहीं है। वह जबरदस्ती शव को उनके घर छोड़ आया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.