हनुमानगढ़ से भागकर सिरसा पहुंची महिला का दावा; शादी के बाद झेली प्रताड़ना
सिरसा: राजस्थान के हनुमानगढ़ के पास बने एक गांव से एक महिला ससुराल वालों के चंगुल से भागकर हरियाणा के सिरसा पहुंची। उसने रविवार को मीडिया से रूबरू होकर जिला पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। उसका कहना है कि उसकी सौतेली मां ने उसे बेच दिया है। इसके बाद उसे कई बार आगे भी बेचा गया।अब ससुराल में मारपीट के आरोपसिरसा में पत्रकारों से महिला कोमल ने कहा कि वह अपनी सौतेली मां के साथ सिरसा में रहती थी। उसकी मां ने उसे एक शख्स को बेच दिया और फिर बेचने का सिलसिला कई लोगों तक चला। अंत में उसकी शादी रानियां रोड स्थित बडे़ गुरुद्वारा में हनुमानगढ के किसी व्यक्ति से करवा दी। उस व्यक्ति से उसे एक संतान भी हुई। उसने आरोप लगाया कि ससुराल के लोग मारपीट करते थे।परिजन खेत में गए तो मौका देख भागीउत्पीड़न को सहते हुए उसने समय निकाल दिया लेकिन ससुराल के लोगों का मन नहीं पसीजा। बीते दिनों जब घर में कोई नहीं था, सब खेत गए हुए थे, तो वह उनके चंगुल से भागकर बस में बैठी और ऐलनाबाद आ गई। जहां से चलते-चलते वह रात्रि 12 बजे सिरसा पहुंची।उसने तलाक मांगा, पुलिस ने समझौता करायाकोमल ने कहा कि उसका कई बार सौदा हुआ और हद से ज्यादा ज्यादती हुई। हालांकि महिला थाना में तीन महीने पहले शिकायत भी दी थी और तलाक की बात कही थी, लेकिन उन्होंने वहां एक न सुनी और राजीनामा करवाकर वापस भेज दिया, जहां ज्यादतियों का सिलसिला जारी रहा। अब बड़ी मुश्किल से चंगुल से निकलकर सिरसा आई हूं। कोमल ने मीडिया के माध्यम से इंसाफ की गुहार लगाई है और इस पूरे सौदाबाजी में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। इसी के साथ मैं अकेले रहना चाहती हूं, इसलिए तलाक हो।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.