ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

व्यवस्था करना महत्वपूर्ण है स्कूल खोलना नहीं; बच्चे कम होंगे तो स्कूल बंद करने ही पड़ेंगे

अंबाला: हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने कहा कि विपक्ष बेफिजूल की बातें कर रहा है। उन्होंने पहले भी स्कूल बंद किए थे और संख्या पूरी होने पर 66 स्कूल दोबारा खोल भी दिए थे।स्कूल खोलना महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि व्यवस्था करना जरूरी है। वे आज अंबाला सिटी स्थित SA जैन कॉलेज में आयोजित वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।जहां बच्चे नहीं होंगे स्कूल बंद करने पड़ेंगेशिक्षा मंत्री ने कहा कि सरकार ने 41 स्कूल नए खोले हैं, लेकिन जहां बच्चे नहीं होंगे तो स्कूल तो बंद करने ही पड़ेंगे। सरकार को कोई व्यवस्था तो करनी होगी। ऐसा नहीं कि 2 बच्चों पर टीचर लगाना पड़ेगा। कहा कि स्कूलों की व्यवस्था को ठीक करने के लिए ही यह निर्णय सरकार द्वारा लिया गया है।सरकार संवेदनशील, जिसने लोगों की बात मानीशिक्षा मंत्री ने कहा कि चिराग योजना के नाम पर लोगों को गुमराह करने का प्रयास है। चिराग योजना से काई फर्क नहीं पड़ा। उनकी सरकार संवेदनशील है, जिसने लोगों की बात मानी। कहा कि ट्रांसफर संबंधित आ रही समस्याओं को लेकर टीचर्स के 2 बड़े संगठन को मुलाकात के लिए मंगलवार को बुलाया है। अगर शिक्षकों की कोई समस्या है तो वे उन्हें बता करते हैं।हरियाणा पंजाब सरकार की सहमति के बाद चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नाम बदलकर शहीद भगत सिंह के नाम पर रखने का निर्णय लिया गया है, जिसको लेकर शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने कहा कि बहुत खुशी की बात है इतने बड़े स्वतंत्रता सेनानी के नाम पर अगर एयरपोर्ट का नाम होगा तो यह काफी अच्छी बात है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.