ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

जिम्बाब्वे के खिलाफ क्लीन स्वीप पर भारत की नजर

भारत अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप को ध्यान में रखकर प्रयोग कर रहा है। वह इसे जारी रख सकता है। राहुल ने दोनों मुकाबलों में युवा खिलाड़ियों को भरपूर मौके दिए हैं। अब देखना है कि बेंच पर बैठे खिलाड़ियों को वह प्लेइंग इलेवन में लाते हैं या नहीं।भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला सोमवार को हरारे में खेला जाएगा। टीम इंडिया शुरुआती दो मुकाबले को जीतकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर चुकी है। अब टीम इंडिया की नजर जिम्बाब्वे के खिलाफ क्लीन स्वीप करने पर है। दोनों मुकाबले में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को हर क्षेत्र में परास्त किया। भारत के सामने मेजबान टीम अब फिसड्डी ही साबित हुई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.