चंदेनी, पालड़ी व झिंझर विरही कलां में ग्रामीणों ने सरकारी स्कूलों में बैठे धरने पर
चरखी दादरी: चरखी दादरी में टांसफर पॉलिसी के विरोध में धरना देते ग्रामीण।हरियाणा के चरखी दादरी के गांव चंदेनी, पालड़ी व झिंझर बिरही कलां में ग्रामीणों ने स्कूल में अध्यापकों की ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में स्कूलों में धरना दिया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में बच्चों की संख्या बहुत ज्यादा है और सरकारी स्कूल का परिणाम भी बहुत अच्छा आता है। सरकारी स्कूलों में कई अध्यापकों की पोस्ट को खत्म कर दिया गया है। जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होगी।अगर सरकार जल्द अध्यापकों की नियुक्ति नहीं करती है तो ग्रामीण बड़ा आंदोलन करने पर मजबूर होंगे। ग्रामीणों ने बताया कि सरकार की शिक्षा विरोधी नीति के कारण गरीब के बच्चे पढ़ाई नहीं कर पाएंगे।सरकार निजीकरण को बढ़ावा देना चाहती है, जिसको बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।चरखी दादरी में स्कूलों के बाहर मौजूद ग्रामीण।क्या सरकार की पॉलिसीसरकार द्वारा एक ट्रांसफर पॉलिसी बनाई गई है, जिसमें स्कूलों के अध्यापकों की पोस्ट खत्म कर दी गई है और स्कूलों को मर्ज किया जा रहा है। जिसके कारण जिला चरखी दादरी के विभिन्न गांव के ग्रामीणों ने विरोध जताया है।धरने के दौरान ये रहे मौजूदसरकार की ओर से स्कूलों में अध्यापकों की पोस्ट खत्म करने को लेकर विभिन्न गांव के ग्रामीण सतबीर, राम सिंह, मनोज, फूल सिंह, धर्मेंद्र, विनोद, रोहित, रमेश, राजकुमार, नरेश, सुमेर आदि ग्रामीण धरने पर मौजूद रहे।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.