ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

एमपी, यूपी, राजस्थान समेत कई राज्यो में भारी बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में झमाझम बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने मंगलवार को मध्यप्रदेश, यूपी, राजस्थान व गुजरात के कुछ इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पूर्वी मध्यप्रदेश में बना दबाव क्षेत्र पश्चिमी व उत्तर पश्चिमी इलाके में आगे बढ़ रहा है। इसके असर से पश्चिमी मध्यप्रदेश और पूर्वी राजस्थान में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही मध्य महाराष्ट्र में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। इसी तरह यूपी, राजस्थान और गुजरात में भी कुछ स्थानों पर भारी बारिश होगी।
मौसम विभाग के अनुसार उक्त राज्यों के कुछ इलाकों में बाढ़ के भी हालात बन सकते हैं। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में भी अगले कुछ दिनों में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने इन राज्यों के लिए बारिश का पूर्वानुमान जताया है। आईएमडी के मुताबिक 23 और 24 तारीख को पश्चिम राजस्थान में, पूर्वी मध्य प्रदेश में 23 से 26 अगस्त तक, 23 तारीख को पश्चिमी मध्य प्रदेश, गंगीय पश्चिम बंगाल, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा में कई स्थानों पर भारी बारिश होगी। 23 और 24 अगस्त को ओडिशा, गुजरात क्षेत्र, सौराष्ट्र और कच्छ में भी 23 अगस्त को, छत्तीसगढ़ में 25 और 26 अगस्त को व्यापक रूप से हल्की से मध्यम वर्षा के साथ कहीं-कहीं भारी वर्षा होने के साथ बिजली गिरने की संभावना है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.