ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सौंसर से विधायक के साथ पहुंचें कांग्रेस नेताओं ने बारिश से प्रभावित फसलों का सर्वे कर मुआवजा देने की रखी मांग, SDM पर लगाया आरोप

छिंदवाड़ा: सौंसर से कांग्रेस नेताओं आज कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंसर एसडीएम के खिलाफ नारेबाजी की वहीं उन्होंंने अतिवर्षा से प्रभावित हुई फसलों के लिए मुआवजा मांगा। इस दौरान कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर अवगत कराया कि जिले में सबसे अधिक वर्षा सौंसर विधानसभा क्षेत्र में हुई है। अतिवृष्टि के चलते क्षेत्र के किसानों की खरीफ फसल नष्ट हो चुकी, किन्तु अभी तक प्रशासन ने सर्वे नहीं कराया है।जब किसान अपनी इन्हीं समस्याओं को लेकर सौंसर अनुविभागीय अधिकारी के समक्ष पहुंचते हैं तो उनके द्वारा किसानों के साथ दुव्र्यवहार किया जाता है। किसानों के साथ एसडीएम के द्वारा किया जा रहा यह बर्ताव उचित नहीं है । इस पर कांग्रेस के समस्त उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने आक्रोश जताया साथ ही कलेक्टर से मांग की है कि वे अनुविभागीय अधिकारी के खिलाफ तत्काल ठोस कार्यवाही करें।गौरतलब बात यह है कि सौंसर विधायक विजय चौरे क्षेत्रीय किसानों व कांग्रेस के अन्य पदाधिकारियों के साथ ज्ञापन सौंपने के लिए सौंसर तहसील कार्यालय पहुंचे थे। फसलों का सर्वे नहीं होने से नाराज क्षेत्र के किसानों के पक्ष में ज्ञापन सौंपने के दौरान सौंसर एसडीएम के द्वारा किसानों के साथ दुव्र्यवहार किया गया है। इस पर कलेक्टर के समक्ष आपत्ति व्यक्त करते हुये आक्रोश जताया है।ये रहे मौजूदज्ञापन प्रस्तुत करते समय प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद तिवारी, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे, विधायक विजय चौरे, पुनाराम बाविसटाले, डॉ. राजेन्द्र यमदे, अशोक चौधरी, भागवत महाजन, अतुल जुनुनकर, अनिल ठाकरे, कादर भाई व संजय ठाकरे सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता व किसान उपस्थित रहे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.