ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

4 फीट भरे नाले से होकर निकली शव यात्रा, सालों से लोग पुल बनवाने की मांग कर रहे है

मंदसौर: मंदसौर में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जिले के ग्रामीण इलाकों में मूलभूत सुविधाओं की पोल खोलकर रख दी है। जिले में आज भी कई गांव ऐसे हैं, जहां बारिश के दौरान लोगों को अंतिम संस्कार करने जैसे नितांत जरूरी कामों में भी जान जोखिम में डालना पड़ती है।आज ऐसा ही एक नजारा जिला मुख्यालय से महज 8 किलोमीटर दूर बसे ग्राम अरनिया निजामुद्दीन में देखने को मिला। यहां सोमली नदी में मिलने वाले एक नाले पर पुल नहीं होने की वजह से गांव के बुजुर्ग को समय पर इलाज नहीं मिल पाया। इलाज के अभाव में बुजुर्ग की मौत के बाद अंतिम संस्कार के लिए ग्रामीण उफनाते नाले से पानी उतरने का इंतजार करते रहे। आखिरकार लोगों को उफनते नाले के बीच ही मृतक की शव यात्रा श्मशान घाट तक ले जाना पड़ी।जिला मुख्यालय से महज 8 किलोमीटर दूर बसे इस गांव में आज दोपहर के वक्त बुजुर्ग प्रभु लाल मालवीय की मौत हो गई थी। अंतिम संस्कार के लिए लोग गांव और श्मशान घाट के बीच बने नाले में आ रही बाढ़ के उतरने का 3 घंटे तक इंतजार करते रहे।लेकिन शाम तक भी नाला नहीं उतरा।लिहाजा लोगों को मजबूरन 4-4 फीट गहरे पानी में उतर कर मृतक की शव यात्रा को श्मशान घाट तक ले जाना पड़ा। इस मामले में गांव के लोगों ने पहले भी प्रशासन का ध्यान आकर्षण करने की बात कही है। उधर, मंदसौर तहसीलदार मुकेश सोनी को मामले से अवगत करवाने के बाद उन्होंने गांव का दौरा कर नाले पर पुल बनवाने की बात का आश्वासन दिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.