ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की गुरुग्राम के मॉल में CBI रेड

गुरुग्राम. हरियाणा के गुरुग्राम जिले के सेक्टर 71 में स्थित एक मॉल में सीबीआई की टीम ने छापेमारी की है. गुरुग्राम के इस मॉल में बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की कंपनी का ऑफिस है. सीबीआई ने जॉब के बदले जमीन मामले में ये कार्रवाई की है. इससे पहले केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने बुधवार को ही बिहार में 24 ठिकानों पर छापेमारी की है. बताया जा रहा है कि मॉल में स्थित व्हाइट लैंड कॉरपोरेशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का तेजस्वी यादव के परिवार से ताल्लुक है. पूरे देश मे कुल 25 ठिकानों पर सीबीआई की छापेमारी जारी है. गुरूग्राम भी उन 25 ठिकानों में से एक है. बता दें कि CBI की टीमों ने बिहार में राजद के 5 नेताओं समेत 25 ठिकानों घर छापा मारा. इनमें 2 राज्यसभा सांसदों के अलावा पूर्व विधायक और राजद के फाइनेंसर अबु दोजाना भी शामिल हैं. टीम गुरुग्राम के एक मॉल भी पहुंची है, जहां तेजस्वी यादव का ऑफिस है. इसे दोजाना की कंपनी बना रही है.सीबीआई ने भर्ती घोटाले में तीसरी बार छापेमारी की है. आरोप है कि लालू यादव के रेल मंत्री रहते जॉब लगवाने के बदले में जमीन और प्लॉट लिए गए थे. सीबीआई ने इसी मामले में जांच के बाद पिछले दिनों लालू यादव, राबड़ी देवी, मीसा यादव, हेमा यादव और कुछ ऐसे उम्मीदवारों पर केस दर्ज किया है, जिन्हें प्लॉट या प्रॉपर्टी के बदले जॉब दी गई.

Leave A Reply

Your email address will not be published.